Breaking
19 Nov 2026, Thu

कूलर के गोदाम में शॉर्ट-सर्किट से भीषण आग, लाखो सामान जलकर खाक

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार दोपहर एक कूलर के गोदाम में भयंकर आग लग गई। दोपहर 12 बजे शॉर्ट-सर्किट से तीन मंजिला गोदाम में आग लगी। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के लिए चार-पांच गाड़ियां मौके पर हैं, लेकिन गली संकरी होने के कारण गाड़ियां अंदर नहीं जा पाईं, जिससे आग बुझाने में परेशानी आई। बाद में 500 मीटर तक पाइप बिछाकर आग बुझाने की कोशिश की गई। राम नगर स्थित बेदी गली में बेदी ट्रेडिंग कंपनी में यह आग लगी। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें :  UP में BJP की बड़ी रणनीति, 294 शैक्षणिक केंद्रों पर छात्रों से संवाद करेगी युवा मोर्चा

बेदी गली में हरदीप सिंह बेदी उर्फ काला की बेदी ट्रेंडिंग कंपनी के नाम से दुकान है। उनकी दुकान तीन मंजिला इमारत में है। हरदीप बेदी सबसे नीचे दुकान चलाते हैं और ऊपर के हिस्से में उनका परिवार रहता है। परिवार में एक बेटा, बेटी और पत्नी सहित 6 लोग हैं। घटना के समय दुकान और मकान में करीब 12 से 15 लोग मौजूद थे। आग सबसे पहले ऊपर के हिस्से में लगी। तीसरी मंजिल से 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें :  यूपी में रहस्यमयी घटना: आसमान से गिरे 28 गिद्ध, तड़प-तड़प कर मौत से दहशत

बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में कूलर बनाने का काम होता है। फैक्ट्री के दूसरे फ्लोर पर हरदीप का परिवार रहता है। आग लगने के बाद परिवार को सीढ़ियों के सहारे सुरक्षित निकाला गया। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के मकान भी खाली करा लिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आग बुझाने का काम चल रहा है, लेकिन, अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि पहले से लेकर तीसरे फ्लोर तक ज्यादातर हिस्सों में प्लास्टिक के कूलर भरे हुए हैं। इस वजह से आग और तेजी से फैल रही है। आग से निकलने वाला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *