Breaking
29 Nov 2026, Sun

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी विश्व दुग्ध दिवस की सभी दुग्ध पालकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व दुग्ध दिवस पर बधाई दी है। मध्यप्रदेश गौसेवा के संकल्प के साथ 'दुग्ध से समृद्धि' के पथ पर अग्रसर है। अंबेडकर कामधेनु योजना के अंतर्गत गोपालन करने वाले आर्थिक रूप से सशक्त होंगे और देश के दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश का योगदान 9 से बढ़ाकर हम 20 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य अवश्य प्राप्त करेंगे।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में दूध उत्पादकों को मिलेगा लाइसेंस, शुद्धता की निगरानी होगी सख्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ मध्यप्रदेश सरकार ने अनुबंध किया है, जिससे प्रदेश के ग्रामों में दुग्ध सहकारी समितियां गठित कर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि जाएगी। सांची ब्रांड को लोकप्रिय बनाया जा रहा है। गौशालाओं और गोपालकों को पूरा प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्रदेश में गाय के दूध से निर्मित उत्पाद और औषधियां अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास है। मध्यप्रदेश देश की डेयरी केपिटल बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुग्ध पालकों को विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें :  दूध की कीमतों में बड़ी राहत: 2 रुपये प्रति लीटर सस्ता, घी-पनीर और आइसक्रीम के दाम भी घटे

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *