Special : बलरामपुर जिले से होकर गुजरती है कर्क रेखा, गायब हो जाती है परछाईं, पढ़िए पूरी खबर..

 

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 22 जून, 2023

बलरामपुर रामानुजगंज जिला कर्क रेखा पर स्थित है इसलिए आसपास के सभी स्थानों पर 21 या 22 जून को लोगों की परछाई गायब हो जाती है। उत्तरी गोलार्ध में साल का एक दिन ऐसा होता है जब आपकी परछाई आपको नहीं दिखाई देती है यह घटना निश्चित समय और निश्चित स्थान पर ही घटती है बलरामपुर जिले के पस्ता के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग 343 से कर्क रेखा गुजरती है। इस पूरी घटना को नो शैडो डे या जीरो शैडो डे भी कहा जाता है। आज ही साल का सबसे बड़ा दिन भी होता है। आज के दिन सूर्य की किरणें भारत में लंबवत या सीधे पड़ती है जिससे गर्मी भी बढ़ जाती है। पृथ्वी की परिधि पर 23.5 डिग्री का कोण बनाने वाली बिंदु पर खीचा गया पूर्ण वृत्तीय चाप कर्क वृत्त कहलाता है।

ये भी पढ़ें :  रूस-पाकिस्तान डील फाइनल, अर्थव्यवस्था को मिलेगा अरबों डॉलर का फायदा

वरिष्ठ शोधकर्ता अक्षय मोहन भट्ट ने दी जानकारी

सरगुजा के वरिष्ठ शोधकर्ता अक्षय मोहन भट्ट ने इस पूरे विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आज सूर्य की जो स्थिति है पृथ्वी की काल्पनिक रेखा जिसे हम कर्क रेखा कहते हैं। इसके ठीक लंबवत कर्क रेखा के ऊपर से सूर्य के गुजरने के कारण वस्तु की परछाई दोपहर में दिखाई देना बंद हो जाती है इसे हम नो शैडो डे कहते हैं। आज का दिन उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन होता है।

ये भी पढ़ें :  PM Narendar Modi Visit In Raigarh : पीएम मोदी ने 6350 करोड़ की रेल परियोजनाओं की दीं सौगात, बोले- छत्तीसगढ़ देश का पावर हाउस

आज उत्तरी ध्रुव के वृत्त में 24 घंटे का होगा दिन

दिन की अवधि 13.33 घंटे का होती है हालांकि कुछ जगहों पर इससे ज्यादा अवधि का दिन भी हो सकता है। अगर उत्तरी ध्रुव की तरफ जाएं तो उत्तरी ध्रुव के वृत्त में आज पूरे 24 घंटे का दिन रहने वाला है जबकि दक्षिणी ध्रुव में आज पूरे चौबीस घंटे का रात रहने वाला है। दक्षिणी ध्रुव पर आज सूर्योदय नहीं होगा और उत्तरी ध्रुव पर आज सूर्यास्त नहीं होगा। सरगुजा संभाग भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है यहां कर्क रेखा के साथ ही भारतीय स्टैंडर्ड रेखा भी गुजरती है। यह दोनों रेखाएं सुरजपुर के नजदीक एक दूसरे को काटती है जिसे कटान बिंदु कहते हैं 21 या 22 जून के दौरान तापमान अपने उच्च स्तर में होता है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment