Breaking
23 Nov 2026, Mon

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 22 जून, 2023

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया को तेज करने दिये गये निर्देश के पश्चात तेजी से परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। व्यापमं के जून महीने के कैलेंडर में 40 परीक्षाएं हैं जिसमें विभिन्न विभागों के पदों के साथ ही प्रवेश परीक्षाओं के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा भी शामिल हैं।

युवाओं पर आर्थिक भार न हो, इसके चलते मुख्यमंत्री बघेल ने व्यापमं की प्रवेश परीक्षाओं में आवेदन शुल्क समाप्त कर दिया। इसका सुखद प्रभाव हुआ है। पिछली प्रवेश परीक्षाओं की तुलना में अमूमन सभी प्रवेश परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। बीएड और नर्सिंग जैसी प्रवेश परीक्षाओं में यह संख्या दोगुनी तक हो गई है।

ये भी पढ़ें :  जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध होने की जरूरत : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में व्यापमं ने परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई इसके चलते भी युवाओं की संख्या बढ़ी। पहले व्यापमं की बहुत सी परीक्षाएं केवल संभाग मुख्यालयों में होती थी। उदाहरण के लिए लेबर इंस्पेक्टर जैसी प्रवेश परीक्षाएं संभाग मुख्यालय में होती थीं लेकिन इस बार 30 जिलों में यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसके चलते बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन भरा और अपने जिला मुख्यालय से प्रवेश परीक्षा दिलाई।

अलग-अलग तरह की प्रवेश परीक्षाओं में हर बार आवेदन में सारी जानकारी प्रदान करना भी एक श्रमसाध्य प्रक्रिया होती है। इससे न केवल युवाओं को समय खर्च करना पड़ता है अपितु व्यापमं के लिए भी इसका प्रबंधन कठिन कार्य होता था। इस समस्या को दूर करने व्यापमं ने प्रोफाइल तैयार करने की योजना लाई।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लखपति दीदी पहल से निधि को मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी आत्मनिर्भर

युवाओं को व्यापमं द्वारा चाहे गये डिटेल इस प्रोफाइल में भर देना है और इससे हर बार वही जानकारियां अपलोड करने की जरूरत नहीं। प्रोफाइल में किसी तरह की त्रुटि होने पर इसके सुधार के लिए भी आवेदन दिया जा सकता है। व्यापमं में भर्ती परीक्षाओं के लिए और प्रवेश परीक्षाओं के लिए प्रोफाइल तैयार किये हैं और ऐसे प्रोफाइल की संख्या लगभग 12 लाख हैं।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh News : केन्द्रीय संसदीय समिति 16 जनवरी को रायपुर के एक दिवसीय प्रवास पर

अब तक 18 लाख लोगों ने इस प्रोफाइल के माध्यम से व्यापमं की परीक्षा दी है। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी प्रदान किया जा रहा है। बेरोजगारी भत्ते के लिए अर्ह युवाओं को हर महीने 2500 रुपए दिये जा रहे हैं जो सीधे उनके खाते में अंतरित हो रहे हैं। व्यापमं और पीएससी की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह राशि अपनी तैयारी को बेहतर करने में काफी उपयोगी साबित हो रही है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *