Breaking
21 Nov 2026, Sat

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 10 जनवरी, 2023

 

रायपुर। केन्द्रीय संसदीय समिति छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति का अध्ययन करने के लिए 16 जनवरी को एक दिन के दौरे पर रायपुर आ रही हैं। डॉ. (प्रो.) कीर्ति प्रेमजीभाई सोलंकी की अध्यक्षता में 31 सदस्यीय संसदीय दल की छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके अलावा संसदीय दल विभिन्न संस्थानों के साथ बैठक कर अनुसूचित जाति और जनजाति के प्रतिनिधित्व और उनके लिए किए गए अन्य कल्याणकारी उपायों के संबंध में चर्चा करेगा।

ये भी पढ़ें :  जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव

संसदीय दल की 16 जनवरी को सुबह 9.30 बजे से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के प्रबंधन के साथ चर्चा होगी। इसके बाद महानिदेशक केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ सुबह 10 बजे से चर्चा होगी।

संसदीय दल द्वारा राज्य सरकार के मुख्य सचिव और अधिकारियों के साथ सुबह 10.45 बजे से अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और समाजकल्याण तथा जनजाति विभाग द्वारा किए गए कल्याणकारी उपायों के संबंध में चर्चा की जाएगी। संसदीय दल की दोपहर 12.15 बजे कोल इंडिया लिमिटेड और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारियों, एसोसिएशन के साथ बैठक होगी और दोपहर 12.30 बजे से प्रबंधन के साथ चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनाएगा AMU में मुस्लिम छात्रों के लिए आरक्षण बरकरार रहेगा या नहीं, जाने क्या है 18 साल पुराना विवाद?

संसदीय दल दोपहर 2.30 बजे से स्थानीय प्रशासन, समाजकल्याण, आदिवासी विभाग के साथ बैठक के बाद उनकी सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थितियों तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं को देखने के लिए रायपुर के पास स्थित अनुसूचित जाति एवं जनजाति गांव का दौरा करेगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *