Breaking
18 Nov 2026, Wed

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में हो रहे हैं शामिल

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 10 जनवरी 2023

 

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ 05 लाख रूपए का करेंगे भुगतान। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित हैं।

प्रदेश के 25 जिलों के 37 गौठानों में प्रारंभ होंगी गोबर पेंट बनाने की 37 यूनिटें। वर्तमान में रायपुर और दुर्ग जिले में 2-2 और कांकेर में 01 प्राकृतिक पेंट बनाने की यूनिट में उत्पादन शुरू हो रहा है। 8997 लीटर उत्पादित प्रकृतिक पेंट में से 3307 लीटर की बिक्री से 7 लाख 2 हजार 30 रुपए की आमदनी हुई। 96 गौठनों में अब तक 4 रुपए लीटर में खरीद गया 1 लाख 15 हजार 423 लीटर गौमूत्र। गौमूत्र से बनाए गये कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत की बिक्री से महिला स्व सहायता समूहों को हुई 22.43 लाख रूपए की आय। मुख्यमंत्री की पैरा दान की अपील पर किसानों ने गौठनों में किया 10.32 लाख क्विंटल पैरा दान किया।

ये भी पढ़ें :  आमने सामने हुए राज्यपाल और CM...CM को कहना पड़ा- 'अपने अधिकारों से बाहर काम कर रही हैं राज्यपाल... यहां राज्यपाल राजनीति कर रही हैं'

मुख्यमंत्री ने 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.29 क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 59 लाख रूपए की राशि ऑन लाईन अंतरित की। गौठान समितियों को 1.46 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। महिला समूहों के खाते में 01 करोड़ रूपए की लाभांश राशि अंतरित की गई। गोबर विक्रेताओं को अब तक 197.45 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। 98.73 लाख क्विंटल गोबर गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक 171.87 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाअधिवेशन में हुए शामिल

गोबर विक्रेताओं को आज भुगतान की गई 4.59 करोड़ रुपए की राशि में से 1.76 करोड़ रुपए का भुगतान कृषि विभाग द्वारा किया गया। 4564 स्वावलंबी गौठानों ने अपने संसाधनों से 2.83 करोड़ रूपए का भुगतान किया जाएगा। स्वावलंबी गौठनों द्वारा अब तक 35.19 करोड़ रुपए के गोबर की खरीदी की गई है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *