Breaking
19 Nov 2026, Thu

आमने सामने हुए राज्यपाल और CM…CM को कहना पड़ा- ‘अपने अधिकारों से बाहर काम कर रही हैं राज्यपाल… यहां राज्यपाल राजनीति कर रही हैं’

आमने सामने हुए राज्यपाल और CM…CM को कहना पड़ा- ‘अपने अधिकारों से बाहर काम कर रही हैं राज्यपाल… यहां राज्यपाल राजनीति कर रही हैं’

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 07 जनवरी, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार और राज्यपाल आमने-सामने हैं। एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कहा है कि राज्यपाल मनोनीत हैं, ना कि उन्हें निर्वाचन से चुना गया है। ऐसे में उनका दायित्व है कि वह अपने अधिकारों को समझें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल राजनीति कर रही हैं और अपने अधिकारों से बाहर जाकर काम कर रही हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह के प्रवास को लेकर मुख्यमंत्री ने बयान देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जहां जहां चुनाव हारी है, वहां फोकस कर रही है, अमित शाह भी उसी के तहत आ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि संविधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को अपने अधिकारों का ध्यान रखना चाहिए, उसमें अतिक्रमण नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें :  माइनिंग के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, 20 साल में खुलीं 3 खदानें फिर भी सुविधाओं से महरूम इलाका

 

 

दरअसल आदिवासी क्षेत्रों में राज्यपाल के दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि संविधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को अपने अधिकारों का ध्यान रखना चाहिए, उसमें अतिक्रमण नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से सवाल करना उनके अधिकारों के बाहर है। बिल पारित होने के बाद हस्ताक्षर करना चाहिए। राजभवन के माध्यम से राजनीति कर रहे हैं। राज्यपाल फील्ड में जाकर काम नही करती।

ये भी पढ़ें :  ठगेश सरकार को हटाना है, प्रदेश में भाजपा का परचम लहराना है : बीजेपी

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाकी राज्यों में तो राज्यपाल हस्ताक्षर कर रहे हैं। पर यहां राज्यपाल राजनीति कर रही हैं। न्यायपालिका और विधायिका के दायरे में रहकर सबको कार्य करना चाहिए। राज्यपाल राष्ट्रपति के प्रतिनिधि के रूप में यह है उनका फील्ड का काम नहीं है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *