Breaking
23 Nov 2026, Mon

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, दुर्ग, 22 जून, 2023

छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार और प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा। दोनों को घोटालों की सरकार बताया। शाह ने कहा कि, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने 10 साल शासन किया। इस दौरान 12 लाख करोड़ का घोटाला किया। वहीं नौ साल में मोदी जी पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। यही हाल छत्तीसगढ़ में भी भूपेश बघेल सरकार का है। वो भी यहां वही कर रहे हैं।

शाह ने आगे कहा कि, भिलाई को लघु भारत का रूप माना जाता है। भिलाई में जनसागर उमड़ा है, यहां के मुख्यमंत्री को कहना चाहता हूं आपके शासन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। छग प्रभु श्री राम का ननिहाल है, मैं श्रीराम को प्रणाम करता हूं। 2014 में छग में 11 में से 10 सीटे जीती 2019 में भी हम जीते, आपके आशीर्वाद से मोदी जी 2 बार प्रधानमंत्री बने हैं। 2023 में विधानसभा का चुनाव है। सोनिया मनमोहन की सरकार 10 चली सिर्फ घोटाले ही घोटाले हुए 9 साल हो गए हमारे सामने घोटाले का आरोप नही लगा सकता है। इन लोगों के सरकार में हर दिन आतंकवादी घटनाएं होती थी।

उन्होंने आगे कहा कि, मोदी जी की सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादियों का सफाया करने का काम किया। कांग्रेस ने 70 साल तक धारा 370 जैसा बच्चा बैठाया था। जब धारा हटी तो राहुल बाबा और उनके साथी कहते थे धारा मत हटाओ कश्मीर में खून की नदियां बहेगी। आज धारा हटने के बाद कंकड़ तक नही चला। मोदी जी ने 9 साल में देश को सुरक्षित रखा है। कांग्रेस राम मंदिर को लटका रही थी। टिकट तैयार रखना जनवरी से रामलला के दर्शन होने वाले हैं।

ये भी पढ़ें :  हिन्दुओं के लिए बांग्लादेश में एक और फरमान अजान के वक्त पूजन न करे

जय श्रीराम के उद्घोष के साथ जनसभा की शुरुआत

दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में गृहमंत्री अमित शाह ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ जनसभा की शुरुआत की। कहा कि, ये प्रभु श्रीराम की ननिहाल है और उनके वन गमन का मार्ग भी है। भगवान राम को प्रणाम करता हूं। उन्होंने भाइयों और बहनों के साथ युवाओं को मेरे जिगर के टुकड़ों जैसे युवा मित्रों कहकर संबोधित किया। शाह ने कहा कि, 2014 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में 11 मे से 10 सीटें आप लोगों ने दीं। 2019 में भी 11 सीटें देने का काम छत्तीसगढ़ की जनता ने किया है।

मोदी जी ने आतंकवाद का सफाया किया

अमित शाह ने लोगों से पूछा कि, अब 2023 मे विधानसभा का चुनाव है, यहां किस पार्टी की सरकार बनेगी? 2024 में राहुल बाबा और मोदी जी कौन प्रधानमंत्री बनेगा?, जोर से बोलो। अमित शाह ने कहा कि, जब सोनिया और मनमोहन सिंह शासन करते थे, देश में आतंकी घटनाएं होती थीं। पाकिस्तान से लोग घुस जाते थे और सिर काट देते थे। मनमोहन सिंह की सरकार उफ तक नहीं करती थी। मोदी जी की सरकार आई। उरी और पुलवामा हमला किया। 10 दिन में मोदी जी एयर स्ट्राइक की और घर में घुसकर आंतकवाद का सफाया कर दिया।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति को न्याय, सम्मान और स्वाभिमान के साथ मिला आगे बढ़ने का अवसर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 

कहते थे धारा-370 हटी तो खून बहेगा, कंकड़ तक नहीं चले

गृहमंत्री शाह ने लोगों से पूछा कि, कश्मीर हमारा है या नहीं है? धारा 370 हटनी चाहिए थी या नहीं? उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने 70 साल में बच्चे की तरह इस धारा को संभाला। धारा 370 हटी तो कांग्रेस के नेता राहुल बाबा के नेतृत्व में कहते थे कि इसे मत हटाओ, कश्मीर में खून की नदिया बह जाएंगी। अब धारा 370 हट गई, खून की नदिया छोड़िए, कंकड़ तक नहीं चले।  मोदी सरकार के  नौ साल भारत गौरव, गरीब कल्याण, भारत उत्कर्ष के नौ साल हैं। गरीब कल्याण के लिए ढेर सारे काम किए।

कांग्रेस ने राम मंदिर को लटकाए रखा

अमित शाह ने कहा कि, बाबर ने अयोध्या में राम मंदिर तोड़ा था। उसके बाद जब कांग्रेस की सरकार बनी तो उसने लटकाए रखा। मंदिर बनने नहीं दिया। मोदी जी ने एक दिन जाकर भूमि पूजन किया। अब भव्य मंदिर तैयार हो रहा है। आप लोग जनवरी में पूजन के लिए तैयार रहना। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने श्रीराम का अपमान करने का काम किया। मोदी जी ने जन्मस्थान में सम्मान के साथ भगवान राम को बिठाने का काम किया। मोदी जी के नेतृत्व में देश 11वें नंबर से पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बना। देश का सम्मान दुनिया के सामने बढ़ाया।

ये भी पढ़ें :  H-1B Visa पर ट्रंप का बड़ा फैसला, 1 लाख डॉलर फीस की मियाद एक साल और बढ़ाई

ये वादा खिलाफी करने वाली सरकार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। ये वादा खिलाफी करने वाली सरकार है। शराबबंदी की घोषणा कर होम डिलीवरी की सुविधा शुरू की। रेडी टू ईट बनाने वाली 22 हजार महिलाओं की नौकरी चली गई। प्रदेश में एक लाख करोड़ का कर्जा भी कर दिया है। तेंदूपत्ता का 500 करोड़ रुपये गरीब आदिवासियों का बकाया है। एक लाख नौकरी की बात कही, लेकिन नहीं दी। कांग्रेस के शासन में वामपंथी उग्रवाद चरम पर था। आज बस्तर के कुछ हिस्से को छोड़कर हर जगह कंट्रोल में है।

 

बघेल साहब, यहां घोटाले पर घोटाले कर रहे हैं

शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा। आरोप लगाया कि बघेल साहब, यहां घोटाले पर घोटाले कर रहे हैं। शराब घोटाला 2000 करोड़, परिहन कोयला घोटाला 500 करोड़, गौठान घोटाला 1300 करोड़, पब्लिक सर्विस कमीशन घोटाला। कहा कि, कारोना सेस लगाया, पर खर्च नहीं किया। यह सरकार हर मोर्चे पर फेल रही। उन्होंने कहा कि, आदिवासी बच्चे इलाज के अभाव में मारे गए। संरक्षित जनजाति के सैकड़ों लोग कुपोषण का शिकार बने। एक हजार किसानों ने आत्महत्या की। प्रदेश में 5000 से ज्यादा दुष्कर्म हुए।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *