Breaking
23 Nov 2026, Mon

रामानुजगंज में उत्साह के साथ धार्मिक अनुष्ठान का हुआ सफल आयोजन, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

 

 

सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, रामानुजगंज, 22 जून, 2023

रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 5 में स्थित श्री शिव, हनुमान मंदिर में गुंबद, शेड निर्माण सहित मंदिर के सौंदर्यीकरण का काम वैदिक अनुष्ठान के साथ शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ।

आपको बता दें कि श्री शिव, हनुमान मंदिर के पुजारी लवकेश पाण्डेय एवं छोटू पाठक रहेंगे। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर वार्ड वासियों सहित पूरे नगर के लोगों में उत्साह का माहौल रहा। विधि विधान से भगवान शिव का रूद्राभिषेक एवं शिखर स्थापना, हवन पूर्णाहुति, कन्या भोजन एवं ब्राम्हण भोजन का आयोजन किया गया। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे साथ ही सामुहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की विशेष पहल से मंदिर का गुंबद निर्माण, शैड, सौंदर्यीकरण के साथ ही पानी की व्यवस्था और पहुंच मार्ग का काम कराया गया।

ये भी पढ़ें :  मसालों की खेती में छत्तीसगढ़ की बन रही देश में नई पहचान

धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन में इनका रहा योगदान

रामानुजगंज में आयोजित इस पूरे धार्मिक अनुष्ठान में दिनेश तिवारी, लवकेश पाण्डेय , मिथलेश मेहता, ओमप्रकाश पाण्डेय, माधव कसेरा, शिवेंद्र पाण्डेय, आनंद मेहता, विवेक मेहता, रितेश पाण्डेय, सुमित गुप्ता, आशीष तिवारी, शशि भूषण मेहता, रविभूषण मेहता, विश्राम तिवारी, विजय रावत, अविनाश मेहता, सचिन चौधरी, शंकर चौधरी, संतोष तिवारी, छोटू पाठक, नान्दू रजक, आशिष तिवारी प्रमोद मेहता का योगदान रहा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *