Breaking
23 Nov 2026, Mon

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 16 जुलाई, 2023

देश के कई इलाकों में भारी बारिश ने तबाही मचा रही है, कहीं से बाढ़ की खबरें आ रही हैं तो कहीं भूस्खलन हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने अब छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने आने वाले 72 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के 15 से अधिक जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है।

ये भी पढ़ें :  जवानों ने विपरित परिस्थितियों में किया हर चुनौतियों का सामना : राज्यपाल हरिचंदन विश्वभूषण

मौसम विभाग ने 17 जुलाई की सुबह साढ़े 8 बजे तक छत्तीसगढ़ के सरगुजा, जशपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर, काेरबा, रायगढ़, जांजगीर, बेमेतरा व कबीरधाम जिले में एक-दो स्थानों पर भारी से अति बारिश की अनुमान लगाते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी जारी किया है। वहीं कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग और बस्तर जिलों में एक दो जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें :  Sarangarh News : पानी की तलाश में गांव पहुंची नीलगाय, लोगों ने जमकर ली सेल्फी, फिर हुआ ऐसा कि चली गई नीलगाय की जान

मौसम विभाग ने 18 जुलाई की सुबह साढ़े 8 बजे तक के लिए प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, पेंड्रारोड, बिलासपुर,
रायगढ़, मुांगेली, जाांजगीर, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम जिले में एक दो स्थानों पर भारी से अति बारिश होने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं छत्तीसगढ़ के सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, रायपुर, बलोदाबाजार, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में एक दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *