Breaking
18 Nov 2026, Wed

रायपुर रेलवे स्टेशन से गांजा तस्करी के आरोप में एक आरोपी को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

रायपुर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी 26 वर्षीय आदित्य जाटव को रायपुर रेलवे स्टेशन से गांजा तस्करी के आरोप में जीआरपी ने गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई 21 जून को रात 9:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर की गई, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली. पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और उप पुलिस अधीक्षक एस.एन. अख्तर के निर्देश पर ट्रेनों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया.

ये भी पढ़ें :  दीपावली पर्व पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

पुलिस ने आरोपी आदित्य जाटव (पिता जगदम्मा उर्फ महेश जाटव, पता: शकरपुर जामा मस्जिद के पास, थाना बहोड़ापुर, जिला ग्वालियर, मध्य प्रदेश) के कब्जे से 10 पैकेट में 10 किलो 560 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 2,11,200 रुपये है. साथ ही, आरोपी का मोबाइल भी जब्त किया गया. उसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने उड़ीसा के नुवापाड़ा से गांजा खरीदा था और उसे ट्रेन के जरिए ग्वालियर ले जा रहा था.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *