Breaking
14 Nov 2026, Sat

शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने की मुलाकात, श्रद्धांजलि की अर्पित

रायपुर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नवा रायपुर में सुकमा में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीद के परिवार को सांत्वना देते हुए उनकी वीरता और बलिदान को राष्ट्र के लिए अविस्मरणीय बताया।

गृह मंत्री अमित शाह ने जोर देकर कहा कि देश हमेशा आकाश राव गिरिपुंजे के बलिदान का ऋणी रहेगा और उनकी शहादत को कभी व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने शहीद गिरिपुंजे के साहस को प्रेरणादायी बताते हुए उनके योगदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य करार दिया।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-बिलासपुर में फांसी के फंदे पर लटकी छात्रा, जांच में जुटी पुलिस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने भी शहीद के परिवार को ढांढस बंधाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें :  महात्मा गांधी नरेगा से जल संरक्षण का महाअभियान, रोजगार और आजीविका को मिली नई ताकत

नक्सलियों के IED ब्लास्ट में शहीद हुए थे एएसपी गिरिपुंजे
नक्सलियों ने 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया था। इससे पहले नक्सलियों ने दहशत फैलाने के लिए खदान में एक JCB में आग लगा दी थी। सूचना मिलने के बाद एएसपी आकाश राव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान वे खदान में जली हुई JCB के पास गए। जैसे ही वे मशीन के पास पहुंचे, नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया, जिसकी चपेट में तीनों पुलिस अधिकारी आ गए। इस हमले में एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए।

ये भी पढ़ें :  CG में कांग्रेस की सरकार आने पर होगी कर्जमाफी : CM भूपेश बघेल ने सक्ति में की घोषणा, बोले : “फिर से कांग्रेस के सरकार बनाओ…करेंगे ऋणमाफी

रायपुर के रहने वाले थे शहीद गिरिपुंजे
आकाश राव गिरिपुंजे 42 वर्ष के थे। उनका जन्म 7 फरवरी 1983 को रायपुर में हुआ था। वे रायपुर के ही निवासी थे। 2013 बैच के पुलिस अधिकारी थे। उनके परिवार में पिता गोविंद राव गिरिपुंजे, माता मंदा गिरिपुंजे, पत्नी स्नेहा गिरिपुंजे, बेटा सिद्धांत गिरिपुंजे और बेटी पीहू गिरिपुंजे हैं।

उनकी तैनाती अब तक चंद्रशेखर आज़ाद पुलिस अकादमी चंदखुरी, रायपुर, कांकेर, राजनांदगांव, मानपुर, मोहला, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद और सुकमा के कोंटा क्षेत्र में रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *