Breaking
27 Nov 2026, Fri

Chhattisgarh : राजनांदगांव के दौरे पर सीएम बघेल…. विकास कार्यों का लेंगे जायजा, जनता को देंगे करोड़ों की सौगात

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 10 अगस्त, 2023

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। यहां मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे ग्राम सेम्हरादैहान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह के जन्मस्थली में प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही ग्राम डूमरडीहकला में किसान मजदूर सम्मेलन कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिरकत करेंगे।

भूमिपूजन एवं लोकार्पण करें सीएम बघेल
वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस दौरान 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार रुपये के 110 विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें 57 करोड़ 37 लाख 78 हजार रुपये की लागत के 98 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 36 करोड़ 23 लाख 97 हजार रुपये की लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा शासन की संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 538 हितग्राहियों को 1 करोड़ 16 लाख 15 हजार रुपये की सामग्री का वितरण भी करेंगे।

ये भी पढ़ें :  भीषण सड़क हादसे पर PM मोदी ने जताया दुःख... मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों को दी जायेगी 50 हज़ार की सहायता... पढ़ें PM ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल लाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण, पुस्तक विमोचन और किसान मजदूर सम्मेलन में भाग लेंगे। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ खाद्य एवं आपूर्ति तथा जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय विधायक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिक सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें :  लोक सेवा आयोग ने जारी किया शेड्यूल : वन विभाग में 211 पदों पर भर्ती, 18 मई से इस दिन तक इंटरव्यू

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन की तैयारी को लेकर राजनांदगांव कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 10 अगस्त को मुख्यमंत्री जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे और यहां आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ ही जिले वासियों को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे, इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को चेक का वितरण करेंगे। भूपेश बघेल के साथ विभिन्न जनप्रतिनिधि आला अधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यक्रम में ग्रामीण मौजूद रहेंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *