अमृतेश्वर सिंह के साथ न्यूज डेस्क, रायपुर, 13 अगस्त, 2023
इन दिनों पूरा देश भगवान महादेव की भक्ति में पूरी तरह से लीन नजर आ रहा है। वहीं देशभर में अनेक जगहों पर विविध आयोजन हो रहे हैं।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रायपुरा स्थित महादेव घाट के शनिधाम मंदिर में समाज सेवक लवकुश पाण्डेय के द्वारा असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण, भंडारा, महा आरती, रुद्राभिषेक और छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में सनातन समाज के लोग मौजूद रहे।
इस दौरान आयोजक लवकुश पाण्डेय ने अपील की कि न सिर्फ रायपुर की पश्चिम विधानसभा बल्कि छत्तीसगढ़ में पूरे देश की सुख समृद्धि के लिए वह पूरा आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने अपील किया कि जिस तरह से सनातनी अपनी धर्म को लेकर जागरण का परिचय दे रहे हैं, वह सुखद है। लवकुश पाण्डेय ने कहा कि युवा हमारे लिए हमारी ताकत हैं और आज युवा अपने धर्म की महत्व को समझ रहा है, यह सबसे बड़ी बात है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com