Breaking
22 Nov 2026, Sun

टल सकता है बांग्लादेश दौरा! BCB ने टीम इंडिया को रीशेड्यूल का दिया प्रस्ताव

नई दिल्ली
टीम इंडिया का अगस्त में होने वाला बांग्लादेश दौरा रीशेड्यूल होने की कगार पर पहुंच चुका है। इसके पीछे का कारण है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई को अभी भारत सरकार से बांग्लादेश दौरे पर जाने की अनुमति नहीं मिली है। इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी ने भी इस दौरे के रीशेड्यूल होने का हिंट दे दिया है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने बुधवार 2 जुलाई को न्यूज एजेंसी एएफपी को इस शेड्यूल को लेकर जानकारी दी थी। इस सीरीज के तहत 3 वनडे और इतने ही टी20 मैच खेले जाने थे, जिसकी शुरुआथ 17 अगस्त से ढाका में होने थी। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की मीडिया समिति के अध्यक्ष इफ्तिखार रहमान ने एएफपी को बताया कि बीसीसीआई ने उन्हें सूचित किया है कि दौरे में देरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें :  ‘मुझे रिलीज करना पैसे से जुड़ा मामला नहीं था’: आईपीएल नीलामी से पहले पंत ने किया खुलासा

बीसीसीआई ने इस दौरे को लेकर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। रहमान ने बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए कहा, "यह दौरा एफटीपी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम) का हिस्सा है, इसलिए इसे कैंसल करना कोई विकल्प नहीं है, लेकिन इसे आपसी सहमति से किसी समय पर रीशेड्यूल किया जा सकता है।"

ये भी पढ़ें :  ICC के दबाव में पाकिस्तान का यू-टर्न, भारत-पाक T20 वर्ल्ड कप मुकाबले पर सहमति के संकेत

अगस्त 2024 में बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर विद्रोह के बाद तत्कालीन प्रधान मंत्री शेख हसीना को सत्ता से बेदखल करने के बाद ढाका और नई दिल्ली के बीच हाल ही में राजनयिक तनाव के बाद यह अनिश्चितता है। हालांकि, बांग्लादेश की टीम ने पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में भारत का दौरा किया था। दो टेस्ट और 3 टी20 मैचों की सीरीज बांग्लादेश ने खेली थी।

ये भी पढ़ें :  11 साल बाद BBL में वापसी: मिचेल स्टार्क ने जताई तैयारियों की झलक, आखिरी सीजन में 20 विकेट लिए थे

फिर देर से नजर आएंगे विराट-रोहित?
अगर भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा टला तो फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा की इंटरनेशनल क्रिकेट में मौजूदगी देर से नजर आएगी। विराट और रोहित टी20 के बाद टेस्ट से भी रिटायरमेंट ले चुके हैं। ऐसे में अगर वनडे सीरीज रीशेड्यूल होगी तो इन दोनों की वापसी भी देर से होगी।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *