Breaking
27 Nov 2026, Fri

रेप आरोपों के बाद यश दयाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले– ‘सच्चाई जल्द सामने आएगी’

नई दिल्ली
 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल कथित महिला मित्र के द्वारा लगाए संगीन आरोप के बाद मुश्किल में फंस गए हैं। हालांकि, अब उन्होंने इन सभी चीजों के ऊपर अपनी चुप्पी तोड़ी है। गाजियाबाद की एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर 'यौन शोषण' करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। बता दें कि यश दयाल पिछले सीजन के आईपीएल चैंपियन आरसीबी के लिए यश दयाल ने कमाल का खेल दिखाया था। आरसीबी को चैंपियन बनाने में यश दयाल की अहम भूमिका रही थी।

ऐसे में अब इस स्टार खिलाड़ी ने अपने बचाव में पहली बार सफाई पेश की है। यश दयाल ने महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए प्रयागराज पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। 27 साल के तेज गेंदबाज ने खुल्दाबाद पुलिस स्टेशन से महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने की अपील की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यश ने महिला पर एक आईफोन और एक लैपटॉप चोरी करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें :  Vikram University के नए कुलगुरू बने प्रोफेसर अर्पण भारद्वाज

यश दयाल ने भी दर्ज कराई शिकायत
बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने प्रयागराज पुलिस को यह भी बताया कि वह 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए महिला से परिचित हुए थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे से बातचीत करना शुरू कर दिया। यश दयाल ने यह भी आरोप लगाया है कि महिला ने खुद और अपने परिवार के इलाज के बहाने उनसे लाखों रुपये उधार लिए जिसे चुकाने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें :  बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में मयंक, राणा को जगह

उन्होंने यह भी दावा किया है कि महिला ने उनसे बार-बार शॉपिंग के लिए पैसे उधार लिए। क्रिकेटर का कहना है कि उनके पास इन दावों का समर्थन करने के लिए सबूत हैं। यश दयाल ने यह भी कहा कि जब उन्हें पता चला कि महिला ने उनके खिलाफ गाजियाबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है तो उन्होंने महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया।

महिला के परिवार भी यश ने किया केस
तीन पेज की शिकायत में यश दयाल ने महिला और उसके परिवार के दो सदस्यों के साथ-साथ कई अन्य लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला द्वारा यश दयाल (27) के खिलाफ रविवार को इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन में बीएनएस धारा 69 (धोखे से यौन संबंध बनाना, जिसमें शादी का झूठा वादा भी शामिल है) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
यह कार्रवाई तब की गई जब एक महिला ने 21 जून को आईजीआरएस माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की, जिसमें आरोप लगाया गया कि क्रिकेटर जिसके साथ वह पांच साल से रिश्ते में थी उसने उसका शारीरिक शोषण किया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *