रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग ने रविवार को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित सामूहिक योग्यभास कार्यक्रम में एक साथ 1100 योग साधकों के सेतुबंध आसन का प्रदर्शन किया, जिसे गोल्डन बुक ऑल वर्ल्ड रिकॉर्ड के दर्ज किया गया।
गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड मनीष विश्वनोई ने विश्व रिकार्ड की घोषणा करने के साथ छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा को प्रोविज़नल सर्टिफिकेट सौंपा। संख्या की पुष्टि होने के बाद फाइनल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ योग आयोग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई समेत तमाम समाज के पुरुष और महिलाएं उपस्थित रहे। तिरंगा के तीन रंगों के लेयर में श्रंखला बनाई गई थी। आयोजन में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और विधायक कुलदीप जुनेजा उपस्थित रहे।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com