Breaking
13 Nov 2026, Fri

ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य: माध्यमिक शिक्षा परिषद का सख्त निर्देश, शिक्षक संगठनों में नाराजगी

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों व छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर सख्ती बढ़ रही है। वहीं इसे लेकर शिक्षक संगठनों ने अपनी नाराजगी दर्ज कराई है। साथ ही इस निर्णय को अव्यवहारिक बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव भगवती सिंह की ओर से हाल में सभी डीआईओएस को जारी निर्देश में कहा गया है कि कई विद्यालयों द्वारा नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज नहीं कराई जा रही है। ऐसे में सभी डीआईओएस सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य नियमित रूप से पहले घंटे में विद्यार्थियों व शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें। इसमें लोकेशन न मिलने की आ रही दिक्कत का समाधान कराया जाए। साथ ही नए नियुक्त व संबद्ध शिक्षकों का विवरण भी अपडेट कराएं।

ये भी पढ़ें :  माघी पूर्णिमा पर संगम में उमड़ा जनसैलाब, करीब 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

अव्यवहारिक आदेश को जल्द वापस लिए जाने की मांग
दूसरी तरफ सख्ती बढ़ने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने इसे परिषद द्वारा जारी तुगलकी फरमान बताया है। संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल व संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा का व्यक्तिगत ध्यान इस तरफ आकर्षित किया है। उनसे तत्काल हस्तक्षेप कर इस अव्यवहारिक आदेश को जल्द वापस लिए जाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें :  अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ वाली भाजपा सरकार पर निशाना साधा, कहा-BJP झूठ का रिकॉर्ड बना सकती है

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *