छत्तीसगढ़ में गृह मंत्रालय को मूक मंत्रालय घोषित कर देना चाहिए : अरुण साव

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 19 सितंबर, 2023

 

रायपुर। बिलासपुर जिले में एक आदिवासी महिला को जबरदस्ती शराब पिलाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। घटना बीते बुधवार की बताई जा रही है। घटना कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी की है। बेलगहना चौकी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 40 वर्षीय आदिवासी महिला मजदूरी करती है। बीते बुधवार को मजदूरी कर अपने घर लौट रही थी। तभी यह घटना घटित हुआ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस घटना पर दुःख और अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को भूपेश बघेल और उनकी सरकार ने अपराध का गढ़ बना दिया है। महिलाओं के साथ अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं से मुख्यमंत्री बघेल को कोई फर्क नही पड़ता है। उन्हें भ्रष्टाचार करना और भ्रष्टाचारियों को बचाना यही दो महत्वपूर्ण कार्य समझ आता है। जनता की सुरक्षा, प्रदेश के बेटियों को भय मुक्त वातावरण प्रदान करने के कार्य में कोई रुचि नही है।

ये भी पढ़ें :  प्रकृति और संस्कृति का संगम है जशपुर : मुख्यमंत्री साय

अरुण साव ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि आज फिर छत्तीसगढ़ महतारी सिसक-सिसक कर रोएंगी!

छत्तीसगढ़ महतारी की एक और आदिवासी बेटी के साथ हुई इस हैवानियत के दोषी वो दुराचारी भी हैं,और कानून को अपराधियों के कदमों में समर्पित करने वाली कांग्रेस सरकार भी है।

छत्तीसगढ़ में गृहमंत्रालय को “मूक-मंत्रालय” घोषित कर देना चाहिए।

ये भी पढ़ें :  मेरा घर खंगाला गया, कुछ नहीं मिला, मैं अनपढ़ हूं और अधिकारियों ने मुझे अंधेरे में रखा: लखमा

प्रियंका वाड्रा कब छत्तीसगढ़ आएंगी कब पीड़ित परिवार से भेंट करेंगी

अरुण साव ने आगे कहा कि प्रियंका वाड्रा जो कहती हैं कि बेटी हूँ लड़ सकती हूं। आज छत्तीसगढ़ में बेटियां सुरक्षित नही हैं। इन असहाय बेबस बेटियों के लिए लड़ने के लिए कब छत्तीसगढ़ आएंगी। आदिवासी बेटी के साथ इस घटना ने प्रदेश को झकझोर दिया वहां समस्त रुदाली प्रजाति ने मौन धारण कर लिया है। क्या कांग्रेसियों के लिए छत्तीसगढ़ की आदिवासी बेटी कोई मायने नही रखती।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-गौरेला पेंड्रा मरवाही में किसान सम्मेलन, सुशासन और महतारी वंदन कार्यक्रम की करें तैयारी, सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजन

दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग

आदिवासी बेटी के साथ हुए इस घटना के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार कानूनी कार्रवाई करने के मामले में फिसड्डी साबित हुई है। जिसके कारण से ये अपराधी मानसिकता वाले लोग हमेशा कानून व्यवस्था और सरकार को चुनौती देते हैं।
उन्होंने ने कहा हमारी मांग है कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment