Breaking
17 Nov 2026, Tue

पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज के समर्थन में उतरा बजरंग दल, उत्तर बस्तर कांकेर के विजय जैन ने कहा – ‘ईंट का जवाब पत्थर से देंगे’

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 23 जनवरी, 2023

उत्तर बस्तर बजरंग दल विजय जैन ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में कहा की छत्तीसगढ़ में कोई माई का लाल नही जो हिंदुत्व को समाप्त कर सके। सम्पूर्ण राष्ट्र में सत्संग और प्रवचन कराने वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी ने हमेशा अपने मंच से धर्मांतरण और हिंदू विरोधी शक्तियों को ललकारा है और खुलकर खुले मंच से सारी चुनौतियों का सामना किया है।

छत्तीसगढ़ की पावन भूमि में जब पंडित धीरेन्द्र शास्त्री महाराज का आगमन हुआ है तो हिंदू धर्म के विरुद्ध हमेशा जहर उगलने वाले नंद कुमार बघेल उनके विरोध में खड़े हुए।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दादी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मिला निमंत्रण

 

बजरंग दल के विजय जैन ने कहा की नंद कुमार बघेल का खेल हिन्दू समाज अच्छे से जानता है दुर्भाग्य है एक तरफ सनातन हिंदू के समक्ष बड़ी बड़ी चुनौती है। दूसरी तरफ नंद बघेल समाज में हिंदू धर्म के विरुद्ध जहर फैलाने का काम कर रहे है यदि, हम आज शास्त्री जी के समर्थन में नही आए तो कोई संत महात्मा कल धर्म को बचाने सामने नही नही आयेगा और हिंदू धर्म परंपरा और संस्कृति को बचाने में उसकी ख्याति को बढ़ाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। वही विजय जैन ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है की, रहा सवाल नंद कुमार बघेल जैसे लोगो की तो वे प्रारंभ से ही सनातन समाज सनातन धर्म और उनके परंपरा और संस्कृति के विरुद्ध रहे है और। न उनकी बात को कोई गंभीरता से लेता है बजरंगदल छत्तीसगढ़ इस विषय को लेकर अति गंभीर है और किसी भी तरह से यदि उनके इस पावन आयोजन में कोई भी हिन्दू विरोधी व्यवधान उत्पन्न करता है, तो बजरंगदल ईट का जवाब पत्थर से देना जानता है।

ये भी पढ़ें :  कांग्रेस पार्टी ED और सीबीआई से डरने वाली नहीं- केसी वेणुगोपाल

विजय जैन ने आगे बताया की कांकेर में धर्मांतरण पर लगाम कसने के लिए साधु संतो की एक बड़ी धर्म महासभा आयोजित करने के विषय पर कार्य योजना बन रही है, जिसकी बैठक हेतु सर्व सनातन समाज को आहूत किया जाएगा यह सत्य है की समाज में फैली कुरीतियों का अंत केवल संत ही अपने प्रवचनों से जागरण कर सकता है। हम इनकी अहमियत को अस्वीकार नहीं कर सकते हम सबको इनके समर्थन में आगे आना होगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *