Breaking
14 Nov 2026, Sat

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 23 जनवरी, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत बलौदाबाजार जिले के विधानसभा बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पुरैना-खपरी में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे।
बलौदाबाजार जिले को बड़ी सौगातें मिली है। सीएम बघेल ने जिले के लिए कई घोषणाएं की हैं।

सरोरा से परसदा तक और सरोरा से बिनैका तक पक्की सड़क बनाई जायेगी।

सरोरा स्वास्थ्य केंद्र में संचालित 01 बिस्तर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 03 अतिरिक्त बिस्तरों की स्वीकृति दी जायेगी।

एनएच मार्ग सांकरा से तिल्दा तक 12 किमी सड़क का जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण करवाया जायेगा।

ये भी पढ़ें :  तरक्की के रास्ते से दूर रखती हैं ये चीजें, आज ही त्यागे

सासाहोली हाई स्कूल का उन्नयन कर हायर सेकेंडरी बनाया जायेगा।

तिल्दा हॉस्पिटल के मातृ एवं शिशु कल्याण वार्ड के लिये 50 बिस्तर के नये भवन का निर्माण करवाया जायेगा।

कोहका कॉलेज तिल्दा नेवरा में एमएससी साइंस ग्रुप एवं कला संकाय में भूगोल की कक्षा प्रारंभ की जायेगी।

तिल्दा बस्ती वार्ड नंबर 19 के बड़े तालाब का सौंदर्यीकरण, गहरीकरण एवं पचरी निर्माण का कार्य करवाया जायेगा।

जोता से भुरसुदा रोन रनबोर मेला स्थल रोड का निर्माण किया जायेगा।

ताराशिव में हायर सेकेण्डरी स्कूल की घोषणा।

सदमावा-कोटा मार्ग निर्माण की घोषणा।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए -

निनवा साहू समाज के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा।

तरपोंगी रंगमंच हाई स्कूल के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा ।

खम्हरिया में मिडिल स्कूल की घोषणा।
पुरैना-खपरी

पुरैना खपरी की प्राथमिक शाला का माध्यमिक शाला में उन्नयन।

पुरैना खपरी में सर्व समाज के लिये भवन का निर्माण कराया जायेगा।

पड़कीडीह-रावन हिरमी सड़क का निर्माण करवाया जायेगा।

ग्राम हिरमी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।

लटुआ एवं सलौनी के हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जायेगा।

हथबंद में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जायेगा।

ये भी पढ़ें :  CG News : जून से होटलों में नई व्यवस्था, मेन्यू में खाद्य सामग्री की कीमतों के साथ कैलोरी भी बताई जाएगी, इसके पीछे सरकार की ये है मंशा

शासकीय दाऊ कल्याण महाविद्यालय बलौदाबाजार में नवीन भवन निर्माण करवाया जायेगा।

बलौदाबाजार-हिसदा बायपास मार्ग 7 किलोमीटर लंबी रोड का निर्माण के लिए 17.61 करोड़ रूपए की राशि से बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने वैजयंती के अनुरोध पर उन्हें इलाज के लिए 01 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

बलौदाबाजार स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मनोहर वैष्णव स्कूल में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

गणेशशंकर बाजपेयी हाई स्कूल के भवन का निर्माण कराया जाएगा।

बलौदाबाजार में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *