Breaking
16 Nov 2026, Mon

भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं यह जानने आपके बीच आया हूँ

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 23 जनवरी, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोगों से मिलने के लिए भेंट-मुलाकात कार्यक्रम चला रहे हैं। वे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। वहां के गांवों-शहरों के लोगों से मिल रहे हैं और सीधा संवाद कर रहे हैं। लोग अपनी समस्याएं और योजनाओं से मिल रहे लाभों की जानकारी दे रहे हैं तो मुख्यमंत्री अपने स्तर से सभी जरूरी आश्वासन दे रहे हैं और उन्हें राहत दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं यह जानने आपके बीच आया हूँ।

ये भी पढ़ें :  महतारी वंदन योजना : आवेदन करने की अंतिम तिथि कल, अब तक 69 लाख से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन

धान खरीदी में देश में छतीसगढ का पंजाब के बाद दूसरा स्थान है।

अब तक 103 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो गई है। छत्तीसगढ में लगभग 23 लाख किसान धान बेच कर लाभांवित हुए है। धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था के लिए धान खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों से किसानों की संख्या और खेती का रकबा बढ़ा है।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग में, ग्रामीण क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन क्षेत्रों में वनवासियों को आय और रोजगार के साधन उपलब्ध कराने 65 प्रकार की लघु वनोपज की खरीदी की जा रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त 31 मार्च को मिलेगा।

भेंट-मुलाकात में खमरिया के नेमसिंग ने बताया की उनकी 45 एकड़ की खेती है। 4.25 लाख रुपए का कर्ज माफ हुआ। घर खर्च के बाद बोर खनन, ट्रैक्टर, कार, बहु और पत्नी के लिए गहना खरीदा। उन्होंने खमरिया में मिडिल स्कूल की मांग की। धन्नू लाल चतुर्वेदी सरोरा निवासी ने कहा की उनका 1लाख 20 हजार का कर्ज माफ हुआ है। शरद वर्मा नेवरा निवासी ने बताया की 30 हजार का कर्ज माफ हुआ। किराना दुकान चलाता हूँ। नेवरा में सिटी बस चालू करने की मांग की। दिनेश सोनी नेवरा निवासी ने हाई स्कूल सासाहोली स्कूल का उन्नयन करने की मांग की। नेवरा की श्रीमती जानकी ने बताया की राशन का समान मिलता है। गौठान से भी कमाई हुई है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *