मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तिल्दा-नेवरा विकासखण्ड के ग्राम सरोरा और बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम पुरैना खपरी में आम जनता से भेंट-मुलाकात कर लोगों से बातचीत करेंगे और शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत के बारे में जानकारी लेंगे।
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 23 जनवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 11.40 बजे ग्राम सरोरा पहुंचेंगे। इसके पश्चात सरोरा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के बाद पुरैना खपरी में दोपहर 2.35 बजे से 4.15 बजे तक आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के बाद बलौदाबाजार जाएंगे और वहां 4.30 बजे गढ़कलेवा का उद्घाटन करेंगे। बघेल संध्या 5.20 बजे कलेक्टर कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में शहीद वीर नारायण सिंह की मूर्ति का अनावरण करने के पश्चात वहां विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मंडल से भेंट-मुलाकात करेंगे। संध्या 7 बजे बलौदाबाजार से कार से प्रस्थान कर 8.15 बजे रायपुर लौट आएंगे।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com