Breaking
29 Nov 2026, Sun

हजारों साल बाद पहली बार: 6 मिनट के लिए सूरज हो जाएगा ओझल

 

एक अत्यंत विशेष और दुर्लभ खगोलीय घटना के लिए तैयार हो जाइए।  एक वक्त ऐसा आएगा जब 6 मिनट के लिए सूरज गायब हो जाएगा, दिन में भी पूरा अंधेरा हो जाएगा।  यह 21वीं सदी के सबसे लंबे और महत्वपूर्ण सूर्यग्रहणों होगा, जिसका बेसर्बी से इंतजार किया जा रहा है।  खास बात तो यह है कि अगले 100 साल तक यह नजारा नहीं देखने को मिलेगा।

यहां दिखाई देगा ग्रहण
 2 अगस्त 2027 को  6 मिनट 23 सेकंड (जो इसे 21वीं सदी के सबसे लंबे ग्रहणों में से एक बनाता है) तक सूर्यग्रहण रहेगा।  यह ग्रहण विशेष रूप से उत्तरी अफ्रीका: मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनिशिया, सऊदी अरब और यमन में देखा जाएगा। भारत के कुछ पश्चिमी हिस्से (जैसे गुजरात और राजस्थान में आंशिक रूप) से नजर आएगा।

ये भी पढ़ें :  10 मार्च को रांधा-पुआ, 11 मार्च को मनाई जाएगी शीतलाष्टमी

 पूर्ण सूर्य ग्रहण क्या होता है?
पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आकर सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है, जिससे दिन में भी अंधेरा हो जाता है। भारत में यह ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा, विशेषकर राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में। हालांकि यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा भारत के अधिकांश हिस्सों में, लेकिन ग्रहण का प्रभाव और धार्मिक महत्व बना रहेगा।
 
धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व
सूर्य ग्रहण का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ, भोजन, स्नान आदि के नियमों का पालन किया जाता है। गर्भवती महिलाओं और रोगियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। सूतक काल ग्रहण से लगभग 12 घंटे पहले आरंभ होता है। अभी तक इतिहास का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण 743 ईसा पूर्व हुआ था, जब 7 मिनट 28 सेकंड के लिए अंधेरा छा गया था।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *