Breaking
25 Nov 2026, Wed

बजाज ऑटो ने लॉन्च किया पल्सर N150, देखिए कीमत, लुक और खासियत

 

 

 

बिजनेस डेस्क, न्यूज राइटर, 27 सितंबर, 2023

 

बजाज ऑटो की पल्सर सीरीज मोटरसाइकल देश-दुनिया में काफी पॉपुलर है और अब कंपनी ने इस लाइनअप की 150 सीसी मोटरसाइकल में एक और नए प्रोडक्ट की एंट्री कर दी है, जो कि पल्सर एन150 है। इससे पहले बजाज की पल्सर 150 और पल्सर पी150 जैसी बाइक पहले से ही मार्केट में मौजूद है। अब नई पल्सर पी150 को कंपनी ने 1,17,134 रुपये की एक्स शोरूम, दिल्ली प्राइस के साथ लॉन्च किया है। बजाज की यह नई मोटरसाइकल रेसिंग रेड, इबोनी ब्लैक और मैटेलिक पर्ल वाइट कलर ऑप्शन में है। पल्सर एन150 का मुकाबला टीवीएस अपाचे आरटीआर 160वी, हीरो एक्सट्रीम 160आर 4वी और सुजुकी जिक्सर समेत अन्य पॉपुलर मोटरसाइकल से है।

ये भी पढ़ें :  Delhi-Mumbai Expressway: 1380 KM का देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम से सूरत तक जुड़ेंगे ये प्रमुख शहर

 

 

लुक और फीचर्स देख लें

बजाज ऑटो की नई मोटरसाइकल Pulsar N150 के लुक और फीचर्स के बारे में बताएं तो देखने में यह काफी हद तक पल्सर एन160 जैसी है। इसमें फ्यूचरिस्टिक डिजाइन वाला हेडलैंप लगा है, जिसके सेंटर में एलई़डी प्रोजेक्टर है और इसके दोनों साइड एलईडी डीआरएल लगे हैं। इसमें शिशेल्ड फ्यूल टैंक और सिंगल पीस सीट सेटअप दिया गया है। इसमें एलसीडी सेटअप के साथ सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल लगा है, जिसमें एनालोग टेकोमीटर, स्पीडोमीटर, ट्रिपमीटर और ओडोमीटर देख सकते हैं। नई पल्सर एन150 में 17 इंच के अलॉय व्हील लगे हैं।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली जल बोर्ड 73 हजार करोड़ के घाटे से उबरेगा? पांच बेशकीमती प्रॉपर्टी के रीडिवेलपमेंट की तैयारी

 

पावर और सेफ्टी फीचर्स

बजाज पल्सर एन150 के इंजन और पावर की बात करें तो इसमें 149.6cc का सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है, जो कि 8,500rpm पर 14.5 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 6,000rpm पर 13.5 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। इस मोटरसाइकल में 5 स्पीड गियरबॉक्स लगा है। पल्सर एन150 में सिंगल चैनल एबीएस और साइड स्टैंड कट-ऑफ सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। बाद बाकी इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक अब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसके फ्रंट में 260 एमएम का डिस्क ब्रेक और रियर में 130 एमएम का ड्रम ब्रेक दिया गया है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *