Breaking
14 Nov 2026, Sat

नासा में इस्तीफों की बाढ़: ट्रंप प्रशासन की नीतियों से परेशान 3,870 कर्मचारी देंगे त्यागपत्र

वॉशिंगटन

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) से 3,870 कर्मचारियों की नौकरी जाएगी। ये कर्मचारी स्वैच्छिक त्यागपत्र कार्यक्रम के तहत इस्तीफा देने जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने बजट में कटौती के लिए कर्मचारियों की संख्या कम करने का कार्यक्रम चलाया है। इसके तहत नासा से कर्मचारियों को निकालने के बजाय खुद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। ट्रंप प्रशासन के संघीय कार्यबल को कम करने के लक्ष्य का पालन करने के लिए अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अधिकारी छंटनी से बचने के लिए इस्तीफे का रास्ता अपना रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  Flydubai हमले ने खोली इजरायली सुरक्षा तंत्र की पोल, गैर-कूटनीतिक देशों के पायलटों की जांच पर सवाल

नासा से फिलहाल 3,870 कर्मचारियों के इस्तीफे की बात सामने आई है। हालांकि नासा ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा है कि आवेदनों की समीक्षा के बाद इस संख्या में बदलाव आ सकता है। नासा ने कर्मचारियों को 2025 में नौकरी छोड़ने के दो अलग-अलग मौके दिए हैं। दोनों त्यागपत्र कार्यक्रमों और करीब 500 लोगों के सामान्य रूप से नौकरी छोड़ने के बाद नासा में करीब 14,000 कर्मचारी रह जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  कल बुधवार को बांगलादेश में हुए नरसंहार के विरोध में प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन

इस्तीफों का दूसरा दौर
नासा में इस्तीफों का पहला दौर ट्रंपप्रशासन के शुरुआती दौर में आया था। यह प्रयास एलन मस्क के नेतृत्व वाले सरकारी दक्षता विभाग की ओर से संचालित था। नासा ने जून के आरंभ में स्थगित इस्तीफे का अपना दूसरा दौर शुरू किया, जिसमें 25 जुलाई तक इसमें शामिल होने का मौका दिया गया है। एजेंसी ने बताया कि 3,000 कर्मचारियों ने इसे स्वीकार किया, जो कुल कार्यबल का 16.4 फीसदी है।

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तानी आर्मी चीफ को लताड़ लगाते हुए कहा है कि पाकिस्तान भारत के प्रति नफरत के नशे में चूर है और कभी नहीं सुधरने वाला

नासा ने अपने बयान में कहा है कि सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम एक अधिक दक्ष संगठन बनने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि चंद्रमा और मंगल जैसे मिशनों के लिए हमारी क्षमताएं पूरी तरह बनी रहें। हालांकि एक्सपर्ट का मानना है कि कर्मचारियों की संख्या में इतनी बड़ी कमी से नासा के लिए भविष्य के अपने मिशन और तकनीकी विशेषज्ञता को नुकसान हो सकता है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *