Breaking
14 Nov 2026, Sat

MP में खतरे वाले स्कूल भवनों पर रोक, कक्षाएं नहीं लगेंगी: डीपीआई का बड़ा फैसला

भोपाल 

मध्य प्रदेश के असुरक्षित भवनों में अब कक्षाएं नहीं चलेंगी. असुरक्षित विद्यालय भवनों पर सख्ती दिखाते हुए लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल ने आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार, स्कूल की छत में सीपेज-लीकेज में प्राथमिकता से देखभाल करने के लिए निर्देश दिया गया है. साथ ही जिलों को जर्जर स्कूलों का तत्काल रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है. 

जर्जर और असुरक्षित स्कूल भवनों में नहीं चलेंगी कक्षाएं

प्रदेश के सभी जिलों के स्कूलों को अनिवार्य रूप से भवनों की स्थिति की जांच कर तत्काल रिपोर्ट भेजने के लिए आदेश जारी किया गया है. साथ ही स्थानीय संसाधनों से असुरक्षित भवनों की जल्द मरम्मत कराने के लिए निर्देश दिया गया है. यह आदेश लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें :  शिवराज सिंह चौहान ने कहा- बार-बार चुनावों के कारण कई फैसले प्रभावित होते , गवर्नेंस प्रभावित होती है

जिला प्रशासन को सख्त निर्देश

लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल ने 24.04.2025 को जारी आदेश को फिर से दुहराते हुए निर्देश दिया है कि प्राथमिक या माध्यमिक, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, जहां किसी प्रकार के लीकेज या सीपेज या सीलिंग का प्लास्टर गिरने की संभावना है. वहां कक्षाएं किसी भी दशा में संचालित न की जायें. साथ ही जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया कि सभी प्रचार्यों या प्रधानाध्यापकों को निर्देशित करें कि वो प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार उपलब्ध आवंटन या स्थानीय मद से स्कूल भवनों को तत्काल मरम्मत करें.

ये भी पढ़ें :  MP सरकार फिर लेगी 5800 करोड़ का कर्ज, 5 लाख 66 हजार करोड़ हुई देनदारी

डिंडोरी में स्कूल भवन का छज्जा धराशाई

डिंडोरी में स्कूल भवन का छज्जा धराशाई हो गया. सोमवार-मंगलवार रात के दरम्यान स्कूल का छज्जा भरभरा कर गिर गया.  इस स्कूल में करीब 125 छात्र पढ़ने आते हैं. गनीमत रही कि ये हादसा रात के वक्त हुआ. यह मामला बजाग तहसील क्षेत्र के एकीकृत माध्यमिक शाला का है.   जर्जर भवनों में स्कूल के संचालन की खबर को प्रमुखता से दिखाया था. रिपोर्ट के अनुसार, डिंडोरी जिले में करीब 556 स्कूल भवनों की मरम्मत की आवश्यकता है, लेकिन बजट नहीं मिलने के कारण इन स्कूल भवनों की मरम्मत नहीं हो नहीं हो पा रही हैं. 

ये भी पढ़ें :  प्रदेश के साथ देश की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सोमवार को मंदसौर के बोलिया में शासकीय माध्यमिक विद्यालय में जर्जर एक बड़े हाल की दीवार भर भराकर गिर गई. यह घटना शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने हुआ. यह राहगीरों के निकलने का आम रास्ता भी है. यह घटना सुबह हुई थी, जिसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई. इस विद्यालय में दो कमरों का हाल, लैब और पास ही कन्या शाला के कमरे जर्जर हालात में है. समय रहते इनको डिस्मेंटल नहीं किया तो बड़ा हादसा हो सकता हैं.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *