Breaking
22 Nov 2026, Sun

जीत के संकल्प के साथ भाजपा ने विधानसभा चुनाव कार्यालय प्रारंभ किया

 

अमृतेश सिंह, न्यूज राइटर, कवर्धा, 16 अक्टूबर, 2023

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी ने कवर्धा प्रत्याशी घोषित करके अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा ने सांसद संतोष पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू और प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में अपने प्रत्याशी विजय शर्मा के व्यवस्थित चुनाव संचालन के लिए विधानसभा स्तरीय चुनाव संचालन कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस मौके पर सांसद संतोष पांडे ने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी को अपनी मां मानते हैं और इसीलिए भारत माता की सेवा के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि इस चुनाव में हमें अपने इसी विचार के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें :  हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण को लेकर घेरा घर, संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

 

जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि कवर्धा का ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। जिस प्रकार का उत्साह अभी हमारे कार्यकर्ताओं में दिख रहा है, उसे चुनाव तक बरकरार रखते हुए एक एक कार्यकर्ता को काम करने की आवश्यकता है। हमारी जीत पक्की है, बस जरूरत अपने बूथ में समय देने का है। उपस्थित कार्यकर्ताओं के जोशीले नारों के बीच भाजपा के प्रत्याशी विजय शर्मा ने कहा कि आप लोगों ने ही मुझे प्रत्याशी बनाया है और अब आप लोग ही ये चुनाव लडेंगे भी वास्तव में ये चुनाव आपका ही है, मैं तो सिर्फ एक चेहरा हूं। अब हम सबको एक एक व्यक्ति तक पहुंचना है और कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को बताना है।

ये भी पढ़ें :  एमसीबी :प्रवासी मजदूरों को 5 किलोग्राम FTL एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश जारी

कार्यालय उद्घाटन के मौके पे रामकुमार भट्ट, अनिल सिंह, जसविंदर बग्गा, राजेंद्र चंद्रवंशी, नितेश अग्रवाल, कैलाश चंद्रवंशी, देवकुमारी चंद्रवंशी, संतोष पटेल, रूपेश जैन, सतविंदर पाहुजा, मनीराम साहू, सुनील दोषी, पंच कोसले, हेमंत ठाकुर, जय प्रकाश कौशिक, विजय लक्ष्मी तिवारी, रति ठाकुर, पुष्प पांडे, भारती गुप्ता, शिव कुमारी यादव, नारायण साहू, पन्ना चंद्रवंशी, सनत साहू, शुशील तिवारी, खिलेश्वर साहू, पियूष ठाकुर सहित सभी मोर्चा एवम प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने किया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *