Breaking
22 Nov 2026, Sun

आल इंडिया सिविल सर्विसेस खो – खो स्पर्धा के लिए मनोरमा यदु का चयन यादव समाज मे हर्ष

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 16 अक्टूबर, 2023

रायपुर। आल इंडिया सिविल सर्विसेस खो – खो स्पर्धा का आयोजन न्यू दिल्ली के कोहाट एंकलेव खो खो सेंटर में कराया जा रहा है। 16 से 18 अक्तूबर तक आयोजित इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की महिला और पुरुष टीम भीं शामिल होंगी। इसी कड़ी में प्रदेश के महिला टीम का भी चयन किया गया है। जिसमे दुर्ग की रहने वाले शासकीय डॉक्टर वामन वासुदेव पटनाकार कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में सेवा दे रही मनोरमा यदु का भी चयन हुआ है। इस चयन से प्रदेश यादव ठेठवार समाज में हर्ष व्याप्त है। मनोरमा टीम के साथ दिल्ली रवाना हो चुकी है।

बता दें कि मनोरमा यदु बचपन से मेधावी छात्रा रही है। पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी रूची रही है। प्राथमिक शाला व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की पढ़ाई तिलक विद्यालय दुर्ग में हुई है। कक्षा 6 वी से खो खो खेल रही है। उनका चयन राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर पर अनेको बार हुई है। देश के विभिन्न प्रदेशो में छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से खो – खो प्रतियोगिता खेल चुकी है। साथ ही पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर की ओर से खो – खो प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों में भाग ले चुकी है। मनोरमा यदु पाटन महाविद्यालय में क्लर्क के पद से पदोन्नत होकर वर्तमान में कन्या महाविद्यालय दुर्ग में पदस्थ हैं। मनोरमा यदु की स्नातक की पढ़ाई कन्या महाविद्यालय दुर्ग में हुई। जहां वे वतर्मान में पदस्थ हैं। बच्चपन से ही खेल में रुची होने के कारण विवाह उपरांत भी खो खो के प्रति सम्मान व अभिरुची बनी रही जिसके कारण परिवार वालो के साथ पति नरोत्तम यदु ने भी खेल के प्रति भरपूर साथ दिया। यही कारण है कि आल इंडिया सिविल सर्विसेस खो खो कोहट एन्क्लेव न्यू दिल्ली के लिए चयन हुआ यदु परिवारों वालों के सहमति से आज छत्तीसगढ़ की ओर खो खो प्रतियोगिता में भाग लेने दिल्ली पहुच गयी है।उनका चयन समस्त छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। मनोरमा यदु के खो खो प्रतियोगिता में चयन से प्रदेश में यादव समाज में खूशी की लहर है। मनोरमा यदु नरोत्तम यदु प्रदेश महासचिव प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ यादव ठेठवार समाज की धर्म पत्नी है।

ये भी पढ़ें :  21 जनवरी को विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

यादव समाज की ओर से बधाईया मिल रही है।प्रदेश अध्यक्ष गुलेनद्र यादव, परमानंद यादव प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, ललिता यादव प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,समलिया यादव प्रदेश महासचिव,हरीश यादव, बसंत रामजीवन यदु , रामसिंह यादव, जोहत यादव, पी आर यदु से नि मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राम यदु, देशराज अजय, शंकर यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, पुष्कर यादव प्रदेश कोषाध्यक्ष,संतोष यदु, गोविन्दा यादव, युगल किशोर यदु, आर के यदु मनमोहन यादव, रामअवतार यदु, बलराम यादव, रोमशंकर यादव, अशोक यादव म प्र, शशि यादव पार्षद शशिकांत यदु प्रदेश मीडिया प्रभारी सहित पूरे यादव समाज ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *