Breaking
19 Nov 2026, Thu

अजय देवगन ने वत्सल सेठ को दी जन्मदिन की बधाई, ‘टार्जन: द वंडर कार’ की दिलाई याद

मुंबई,

 बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन ने अभिनेता वत्सल सेठ को उनके 45वें जन्मदिन पर उन्हें मजेदार तरीके से बधाई दी। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने वत्सल को फिल्म ‘टार्जन: द वंडर कार’ की याद दिलाते हुए विश किया।

बता दें कि ‘टार्जन: द वंडर कार’ 2004 में रिलीज हुई थी और इसमें अजय और वत्सल ने साथ में काम किया था।

अजय देवगन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वे, वत्सल और अभिनेत्री काजोल एक साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में वत्सल की पत्नी इशिता दत्ता भी दिखाई दे रही हैं।

इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अजय ने एक मजेदार कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, “जब भी आपको मेरी जरूरत हो, एक पर्पल कार को ढूंढना… जन्मदिन मुबारक हो वत्सल सेठ।”

ये भी पढ़ें :  आज 9 फरवरी को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल

उनके पोस्ट में पर्पल कार का मतलब फिल्म ‘टार्जन: द वंडर कार’ की मशहूर पर्पल कार से है, जो फिल्म का एक अहम हिस्सा थी।

इस फिल्म में वत्सल शेठ और अजय देवगन के अलावा, आयशा टाकिया, फरीदा जलाल, अमरीश पुरी, सदाशिव अमरापुरकर, गुलशन ग्रोवर, राजपाल यादव, मुकेश तिवारी, सिकंदर खरबंदा, और शक्ति कपूर अहम रोल में थे।

फिल्म की कहानी देवेन चौधरी नामक एक ऑटोमोबाइल इंजीनियर पर आधारित है, जो अपनी मां सुहासिनी और बेटे राज के साथ रहता है। देवेन ने एक कार डिजाइन की, जिसे उसने डीसी नाम दिया। उसके पास एक पुरानी मॉरिस माइनर कार भी है, जिसे वह ‘टार्जन’ कहता है, जो उसके दिवंगत पिता से मिली थी। यह कार एक खास सजावट की वजह से टार्जन के किरदार से जुड़ी हुई है। देवेन अपनी कार के डिजाइन को लेकर एक निजी कंपनी ‘फोरफॉक्स’ के साथ काम करता है, लेकिन कंपनी के कार्यकारी राकेश कपूर और उसके साथी डिजाइन चुरा लेते हैं और इसे अपने नाम पर रजिस्टर करवा लेते हैं।

ये भी पढ़ें :  ‘राइज एंड फॉल 2’ एपिसोड 14 में बवाल, तख्तापलट टास्क रद्द; प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े शहजाद पूनावाला

देवेन पुलिस में शिकायत करता है, लेकिन पुलिस अधिकारी संजय शर्मा उसके खिलाफ हो जाता है, और उसे चुप कर दिया जाता है, जिसके कारण देवेन की मौत हो जाती है। बारह साल बाद, उसका बेटा राज, जो अब बड़ा हो चुका है, कॉलेज जाता है और इस दौरान उसकी नजर अपने पिता की पुरानी कार ‘टार्जन’ पर पड़ती है, जिसे वह 5000 रुपए में खरीदता है और उसे नया डिजाइन देने का काम शुरू करता है।

ये भी पढ़ें :  आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन का पोस्ट शेयर

पिता के सपने को पूरा करने के लिए वह नए डिजाइन द्वारा तैयार की गई कार को ‘डीसी’ नाम देता है। देवेन की आत्मा इस कार के जरिए अपने दुश्मनों से बदला लेने लगती है।

इस फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *