मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग में नामांकन दाखिल किया

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 30 अक्टूबर, 2023

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा सीट से आज अपना नामांकन दाखिल किया इसी के साथ गृहमंत्री व दुर्ग जिले के अन्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र भरा। नामांकन पत्र भरने जाने से पहले मुख्यमंत्री की पत्नी ने तिलक लगाकर उन्हें घर से विदा किया।

ये भी पढ़ें :  भारत ने चीन को निर्यात में 67% का इज़ाफ़ा किया, इन चीजों का हुआ निर्यात

उल्लेखनीय है कि 17 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान के लिये आज नामांकन का अंतिम दिन है। नामांकन के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने समर्थकों के साथ पाटन विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान प्रियंका गांधी शामिल होने वाली अंतिम लेकिन वे नहीं आई बावजूद इसके कांग्रेस के कई दिग्गज नेता नामांकन दाखिल के दौरान मौजूद थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नामांकन के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।

ये भी पढ़ें :  कोलकाता में हॉस्टल की स्कूली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment