Breaking
11 Nov 2026, Wed

पूर्व कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी हुए बीजेपी में शामिल, बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने BJP में किया स्वागत

 

 

 

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 31 अक्टूबर, 2023

 

 

भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन प्रभारी ओम माथुर तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में आज पूर्व कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज ने भाजपा का दामन थाम लिया। आज माता राज मोहिनी भवन अंबिकापुर में आयोजित भाजपा के परिवर्तन महा संकल्प रैली के कार्यक्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने बीजेपी का दुपट्टा ओढ़ाकर कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज का स्वागत किया तथा उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली एयरपोर्ट पर SpiceJet की 5 उड़ानें लेट, लेह-जम्मू समेत फ्लाइट्स प्रभावित

 

 

इस अवसर पर बीजेपी में उनके आगमन पर खुशी जताते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि संत गहरा गुरूजी को साक्षी मानकर ये कहता हूँ कि पार्टी में उनके सम्मान में कोई कमी नहीं होगी, उनके आने से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। मैंने उनसे वादा किया था कि दिल्ली से मैं खुद उन्हें भाजपा में ज्वाइन कराने सरगुजा आऊंगा।

ये भी पढ़ें :  दिवाली के बाद से दिल्ली की हवा का स्तर गिरता ही जा रहा, 8 इलाकों में AQI 400 पार

 

बता दें कि, चिंतामणि महाराज पहले भाजपा में थे टिकिट नहीं मिला तो कांग्रेस में चले गए थे। अब कांग्रेस ने टिकिट काट दी तो फिर भाजपा में शामिल हो गए।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *