उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विदिशा के देहदानी समाजसेवी अरविंद कुमार जैन को दी श्रद्धांजलि
अरविंद की पार्थिव देह को गार्ड ऑफ़ ऑनर देकर दी गई विदाई
अरविंद जैन का अमूल्य योगदान सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत
भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने विदिशा के देहदानी समाजसेवी दिवंगत अरविंद कुमार जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि “अंगदान, जीवनदान है” और जैन का यह अमूल्य योगदान सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। जैन का शनिवार को भोपाल के सेज अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह एंबुलेंस द्वारा विदिशा मेडिकल कॉलेज पहुंचाई गई, जहां राजकीय सम्मान के साथ 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
उल्लेखनीय है कि मूलतः विदिशा निवासी जैन पिछले चार दशकों से सिरोंज में रह रहे थे। वे सामाजिक, धार्मिक व मानवीय कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे। इसके अलावा वे योग क्लब के प्रारंभिक सदस्यों में शामिल थे और स्वस्थ जीवनशैली के समर्थक थे। उन्होंने 22 अक्टूबर 2017 को सार्वजनिक कार्यक्रम में देहदान की शपथ ली थी। इस अवसर पर उनकी पत्नी श्रीमती शाशि जैन और पुत्र अंशुल जैन ने भी देहदान की वसीयत लिखी थी।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com