Breaking
29 Nov 2026, Sun

भोपाल इस्कॉन में भव्य जन्माष्टमी उत्सव, 75 हजार भक्तों के आने की तैयारी

भोपाल 

भोपाल के पटेल नगर स्थित इस्कॉन मंदिर श्री गौर राधा वल्लभ में इस बार जन्माष्टमी महोत्सव ऐतिहासिक होने जा रहा है।16 अगस्त, शनिवार को होने वाला यह आयोजन मंदिर के इतिहास में खास रहेगा, क्योंकि यह श्री गौर राधा वल्लभ विग्रह की पहली जन्माष्टमी होगी।आयोजकों का दावा है कि यह मध्यप्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी जन्माष्टमी होगी, जिसमें 75 हजार से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  उद्योगपतियों व निवेशकों से संवाद, उनकी समस्याओं के समाधान और प्रदेश में औद्योगिकरण के विस्तार में सहायक हैं इन्वेस्टर समिट - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

500 किलो फूलों से सजावट पूरे मंदिर परिसर को करीब 500 किलो फूलों से सजाया जाएगा। रंग-बिरंगे पर्दे, झूमर, कलश, बंदनवार, राजस्थानी पेंटिंग्स और हैंडीक्राफ्ट से वातावरण में वृंदावन और मेवाड़ की झलक देखने को मिलेगी।

दिनभर भजन, कीर्तन और कथा के बीच सबसे खास पल होगा कलश अभिषेक, जिसमें फल-रस, औषधि, दूध, दही और शहद से भगवान का अभिषेक किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शाम 6:30 बजे मुख्य नाट्य प्रस्तुति 'शांति दूत कृष्ण' और बच्चों की प्रस्तुति 'माखन चोर कृष्ण' होगी।

ये भी पढ़ें :  बांग्लादेश में ISKCON पर प्रतिबंध की तैयारी, यूनुस सरकार ने कहा- यह कट्टरपंथी संगठन

तीन दिन तक चलेगा उत्सव

    15 अगस्त – अधिवास समारोह, कृष्ण कथा और भजन संध्या।
    16 अगस्त – प्रातः 4:30 बजे मंगल आरती, कथा, संकीर्तन, कलश अभिषेक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मध्यरात्रि महा आरती।
    17 अगस्त – श्रील प्रभुपाद व्यास पूजा एवं नंदोत्सव।

भक्तों की सेवा में जुटेंगे 500 से ज्यादा स्वयंसेवक पूरे आयोजन में 500 से अधिक ब्रह्मचारी, युवा और गृहस्थ भक्त सेवा देंगे। सुरक्षा, पार्किंग, सुविधा केंद्र, फर्स्ट-एड और प्रसाद वितरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें :  Janmashtami 2026: 4 सितंबर को मनेगी जन्माष्टमी, रोहिणी नक्षत्र में होगा कान्हा का जन्म; जानें शुभ मुहूर्त

पूरे दिन प्रेमपूर्वक बना प्रसाद सभी आगंतुकों को परोसा जाएगा। इस्कॉन मंदिर प्रबंधन ने भोपाल और आसपास के लोगों से इस अद्वितीय जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उल्लास को साझा करने का आग्रह किया है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *