Breaking
24 Nov 2026, Tue

“सेवा पथ” संस्था ने मातास्वरुपी 9 कन्याओं की निकाली अनोखी बारात

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 21 नवंबर, 2023

रायपुर। एक बेटी का पिता होना जहाँ एक ओर समाज में गर्व करने वाली बात है, वहीं वर्तमान कुरीतियों के कारण अभिशाप भी होती जा रही है। बेटी के विवाह में भव्य आयोजन करने की आडंबर और एक दूसरे से अधिक दहेज देने की होड़ का अनुसरण करते करते मध्यम वर्गीय पिता अपनी बेटी की शादी तो धूमधाम से कर लेता है। उसके बाद वो पूरी जिन्दगी मेहनत करके उस शादी का कर्ज चुकाते चुकाते बुढ़ा हो जाता है। यानी कि एक बेटी के पिता का फर्ज निभा पाना बहुत ही कष्टदायक है।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जशपुर जिले के 10 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिला अपना पक्का आवास

सेवा पथ संस्था के मिडिया प्रभारी विक्की पंजवानी ने बताया कि इन्हीं ज्वलंत समस्याओं और कुरीतियों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संस्था सेवा चौथी बार शुभ मुहूर्त पर एक साथ एक ही मंच पर माँ दुर्गा जी के नौ स्वरूपी 9 कन्यादान का निःशुल्क विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें सभी वर-वधु का एक साथ मुकुट बंधन, बारात, लेडीस संगीत, माता स्वरूपी कन्याओ की आरती, फेरे (वेदी) और विशाल मंच पर संगीतमय रिसेप्शन जैसे मांगलिक कार्यक्रम पूरे विधि विधान से सम्पन्न कराये गये।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायपुर कालीबाड़ी में भव्य आरती के साथ हुई मां दुर्गा की पूजा, बंगाली परंपराओं की दिखी झलक

 

संस्था के सदस्य पहलाज खेमानी और राजा बजाज ने बताया की संस्था सेवा पथ विगत वर्षों में 3 बार कन्यादान का ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है। पुनः चौथी बार यह निःशुल्क कन्यादान सम्पन्न करा रही है। इससे समाज की दशा और दिशा बदलने में सहायक होगी साथ ही साथ जो माता पिता अपने बच्चों के विवाह के लिए चिंतित है उन्हें भी इन कुरीतियों से निजात मिलेगी।

ये भी पढ़ें :  एमसीबी : भीषण गर्मी में राहत: हैंडपंप मरम्मत से ग्रामीणों को मिली सुविधा

इस आयोजन मे विवाह करने वाले वर-वधुओं की इच्छा अनुसार दूल्हों के अलावा 9 कन्याओं की भी अनुठी बारात निकाली गई। इस मातास्वरुपी नौ कन्याओ की ऐतिहासिक बारात को देखकर वर वधु और उनके परिजनों के साथ साथ कन्यादान समारोह मे शामिल हुए सभी लोग उत्साहित हुए।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *