Breaking
23 Nov 2026, Mon

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर तिरंगा अभियान में मुख्यमंत्री निवास पर फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर तिरंगा अभियान में मुख्यमंत्री निवास पर फहराया तिरंगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास से की

डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर फहराया तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान में दिया संदेश

प्रदेशवासियों से किया अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आहवान

ये भी पढ़ें :  राहुल गांधी नोट कर लें, सिर्फ नेहरू ही नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेलः मुख्यमंत्री

प्रदेश में उत्साह और उमंग के साथ जारी है हर घर तिरंगा अभियान की गतिविधियां

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री निवास पर स्वयं तिरंगा फहराया और सेल्फी भी ली। इस अवसर पर प्रदेशवासियों को दिए संदेश में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि हर घर तिरंगा अभियान से पूरे देश में देशभक्ति का वातावरण बना है। प्रदेश में हर गांव, वार्ड, विकासखंड, तहसील और जिला स्तर पर उत्साह-उमंग से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गतिविधियां जारी हैं। वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं और बच्चे अभियान से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर में सेना द्वारा दिखाए गए पराक्रम ने सभी में देशभक्ति की भावना का संचार किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विश्व में स्थिति और प्रगति से हर देशवासी गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आहवान भी किया।

ये भी पढ़ें :  CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा: लाड़ली बहनों को अब हर महीने मिलेंगे ₹1500

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *