चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

बीजिंग 

Humanoid Robot ने एक बार फिर से सभी को हैरान कर दिया है. लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, चीनी कंपनी AiMOGA रोबोटिक्स के मॉर्निन नाम के रोबोट ने बिना किसी इंसानी मदद से कार का दरवाजा खोलकर दिखाया. इस जानकारी ने कई लोगों को हैरान कर दिया है. 

दरअसल, कार का दरवाजा इंसान बड़ी ही आसानी से खोल सकते हैं, लेकिन एक Humanoid Robot के लिए यह करना काफी मुश्किल काम है. जानते हैं कि रोबोट द्वारा कार का दरवाजा ओपेन करना इतनी बड़ी बात क्यों है? 

ये भी पढ़ें :  उमंग सिंघार की पत्नी प्रतिमा ने उनकी लिव-इन-पार्टनर सोनिया भारद्वाज की मौत पर सवाल खड़े किए

AiMOGA रोबोटिक्स नाम की कंपनी ने किया है डेवलप 

AiMOGA रोबोटिक्स द्वारा डेवलप किए गए मॉर्निन रोबोट ने चीन के चेरी डीलरशिप में कार का दरवाजा खोलकर दिखाया है. रोबोट ने अपने सेंसर और स्पीड पर कंट्रोल दिखाते हुए इस काम को करके दिखाया है.  

रोबोट्स के अंदर इन सेंसर का किया है यूज 

मॉर्निन रोबोट के अंदर 3D LiDAR, डेप्थ और वाइड-एंगल कैमरे, और एक विज़ुअल-लैंग्वेज मॉडल (VLM) का यूज किया गया है. रोबोट इन सेंसर की मदद से दरवाजे की स्थिति और खोलने के सही तरीके का कैलकुलेशन करता है. 

ये भी पढ़ें :  बेंगलुरु टेस्ट :भारत 46 रन पर ढेर, बनाया अपना तीसरा न्यूनतम स्कोर, 5 ख‍िलाड़ी 0 पर आउट

इस रोबोट ने इंडिपेंडेंस काम किया है

रीइन्फोर्समेंट लर्निंग की मदद से रोबोट ने दरवाजे को ओपेन करना सीखा है. इस रोबोट ने इंडिपेंडेंस काम किया है, जिसकी वजह से कई लोग हैरान हुए. अगर यह रोबोट चीन समेत दुनियाभर में यूज होने लगते हैं तो इसकी वजह से कई लोगों की नौकरी खतरे में पड़ सकती है. 

लाखों लोगों की नौकरियों पर आ सकता है संकट

दुनियाभर में लाखों लोग ऐसे हैं, जो Valet Parking या फिर होटेल आदि में काम करते हैं और उनका काम कार का दरावाजा ओपेन करना और गेस्ट का सम्मान करना है.  मॉर्निन रोबोट या इसकी तरह काम करने वाले रोबोट्स की वजह से इन लाखों लोगों की नौकरी खतरे में पड़ सकती है. 

ये भी पढ़ें :  प्रदेश में नई आबकारी नीति जारी, बंद दुकानों की भरपाई के लिए जिले की दूसरी दुकानों की बढ़ेगी कीमतें

बेहद खास हैं AiMOGA के रोबोट्स 

AiMOGA रोबोटिक्स के मॉर्निन रोबोट्स बेहद ही खास हैं. ये असल में नेक्स्ट जनरेसन रोबोट्स टेक्नोलॉजी का उदाहरण हैं. इन रोबोट्स को खासतौर से घर, हेल्थकेयर और एजुकेशन जैसी जगहों पर मदद के लिए तैयार किया गया है. 

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment