Breaking
15 Nov 2026, Sun

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरांगना रानी अवंती बाई की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई की 194वीं जयंती पर भोपाल के माता मंदिर चौक स्थित उनकी प्रतिमा और छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि रानी अवंतीबाई ने अपना जीवन देश की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रानी अवंतीबाई भारतीय इतिहास की वह वीरांगना थीं, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध डटकर संघर्ष किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। वे सदैव समाज को साहस, त्याग और बलिदान की प्रेरणा देती रहेंगी।

ये भी पढ़ें :  विंटर शेड्यूल लागू होने के साथ भोपाल से पुणे के लिए लेट नाइट उड़ान शुरू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 1857 की क्रांति में मातृभू​मि के लिए समर्पित, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उन्हें नमन है, उनका वंदन है। उन्होंने कहा कि पराक्रम, शौर्य और रणकौशल से रानी अवंतीबाई ने दमनकारी अंग्रेजी हुकूमत की नींद उड़ा दी थी और जन-जन को स्वतंत्रता के लिए जागृत किया। उनके ऋण से देश कभी उऋण न हो सकेगा।

ये भी पढ़ें :  महाकाल दर्शन के लिए उमड़ेगा रिकॉर्ड जनसैलाब, सावन-भादौ में रोज 95 हजार एडवांस बुकिंग, उज्जैन स्टेशन पर पहली बार वन-वे ट्रैफिक

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, समाजसेवी श्री हितानंद शर्मा, श्री रवीन्द्र यति सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें :  कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर इंदौर में दिव्यांगों के लिए विशेष पोर्टल तैयार किया, बड़ी कंपनियां देंगी मौके

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *