Breaking
15 Nov 2026, Sun

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. कुशाभाऊ ठाकरे को दी श्रद्धांजलि

भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. ठाकरे जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन देश सेवा को समर्पित कर दिया था। वे संगठन के कुशल शिल्पकार थे, जिनकी सांगठनिक दक्षता ने हजारों-लाखों व्यक्तियों को राष्ट्रप्रेम, जनसेवा और जनसंघ से जोड़ा।

ये भी पढ़ें :  पश्चिम मध्य रेल्वे से प्रारम्भ/ टर्मिनेट होने वाली एवं गुजरने वाली रद्द रेलगाड़ियों की सूची की जारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. ठाकरे जी का यह विचार कि राष्ट्रहित सदैव सर्वोपरि है, आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी जीवन शैली और सिद्धांत भावी पीढ़ियों को देश सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर होने की प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने अपने कुशल मार्गदर्शन से कई पीढ़ियों को संवारा और राष्ट्रभक्तों की फौज तैयार की। वे तपोनिष्ठ थे, हम सभी सदैव उन्हें स्मरण करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें :  बिना टिकट यात्रा पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 88 यात्रियों से वसूले 38 हजार से अधिक

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, समाजसेवी श्री हितानंद शर्मा, श्री रवीन्द्र यति, श्री आलोक संजर, श्री ध्रुवनारायण सिंह सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें :  भोपाल में 2 मस्जिदों को हटाने का आदेश, माहौल गरमाया; वक्फ बोर्ड हाईकोर्ट पहुंचा

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *