Breaking
17 Nov 2026, Tue

रायपुर के स्टेडियम में होगा चौथा मुकाबला, सीरीज पर कब्जा करने की उम्मीद से उतरेगी टीम इंडिया

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 01 दिसंबर, 2023

रायपुर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। सीरीज में अब तक 3 मैच खेले गए हैं। जिसमें टीम इंडिया ने 2 और ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच जीता है। तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया हार का सामना करना पड़ा था। आज के मैच में टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने की उम्मीद से उतरेगी। वहीं टीम इंडिया की स्क्वाड में कुछ बदलाव भी नजर आएंगे। मैच में टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने की उम्मीद से उतरेगी। वहीं टीम इंडिया की स्क्वाड में कुछ बदलाव भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें :  भारत रत्न बाबासाहब भीमराव आंबेडकर मामले में जारी राजनीतिक हलचल में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी एंट्री

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 का मैच काफी रोमांचक रहने वाला है क्योंकि एक टीम सीरीज पर कब्जा करने की उम्मीद से उतरेगी। तो वहीं दूसरी टीम जीत के साथ रेस में बराबरी पर रहने की उम्मीद से उतरेगी। टीम इंडिया के प्लेयर मुकेश कुमार अपनी शादी के कारण अंतिम तीन मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह दीपक चाहर को स्क्वाड में शामिल किया गया है। वहीं श्रेयस अय्यर भी आखिरी दो मैच में टीम में शामिल होंगे। आज के मैच में वह खेलते दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें :  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ में पदस्थ स्वच्छक श्याम कुमार को किया गया निलंबित

 

पिच रिपोर्ट (IND vs AUS 4th T20I)

रायपुर के स्टेडियम में अब तक 1 वनडे मैच खेला गया है। उस मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम भारत के खिलाफ 108 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इस मैदान में 6 आईपीएल मैच खेले गए हैं। जिसमें एक बार ही टीम ने 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। यहां गेंदबाजों को पूरी मदद मिलने की उम्मीद है। दूसरी पारी में पिच स्लो हो जाती है। ओस के कारण बॉलिंग करना मुश्किल होता है। मैच में टॉस अहम होगा।

ये भी पढ़ें :  ओला, उबर और रैपिडो की देशभर में हड़ताल, यूनियन ने नितिन गडकरी से हस्तक्षेप की मांग की

 

दोनों टीमों को संभावित प्लेइंग इलेवन (IND vs AUS 4th T20I)

भारत : यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा

ऑस्ट्रेलिया : ट्रेविस हेड, एरोन हार्डी, मैट शॉर्ट, बेन ड्वाइशुइस, मैथ्यू वेड (कप्तान/विकेटकीपर), क्रिस ग्रीन, टिम डेविड, नाथ।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *