Breaking
24 Nov 2026, Tue

जयवर्धन की नियुक्ति पर बवाल, PCC चीफ जीतू पटवारी का पुतला फूंका

भोपाल
मध्यप्रदेश में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर नाराजगी जारी है। कहीं पर नए जिला अध्यक्ष का विरोध हो रहा है तो किसी जिले से इस्तीफे की खबरें आ रही है। कुल मिलाकर एआईसीसी से जारी जिला अध्यक्षों के नाम के बाद कांग्रेस के भीतर बवाल मचा हुआ है। हालांकि सूची जारी करने के पहले सभी नेताओं के समर्थकों का ध्यान रखने की बात कही गई थी। वहीं संतुलित सूची के बाद भी अध्यक्ष पद की उम्मीद लगाए बैठे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

ये भी पढ़ें :  इंदौर में लव जिहाद की साजिश? कोचिंग में पढ़ने वाली 10,000 हिंदू लड़कियां निशाने पर

जीतू पटवारी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे
इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के बेटे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को गुना का जिला अध्यक्ष बनाए जाने का भी विरोध शुरू हो गया है। उनकी नियुक्ति के विरोध में राघोगढ़ के आरोन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

ये भी पढ़ें :  विजयदशमी पर परंपरा के अनुसार पुलिस लाइन में मंत्री, सांसद, विधायक और कलेक्टर SP ने की हथियारों की पूजा

कई जिलों में भी नए अध्यक्षों का दबे जुबान विरोध
विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि जयवर्धन सिंह की लोकप्रियता और उनकी कार्यशैली के लिए ये पद अनुचित है। बता दें कि जयवर्धन सिंह राघोगढ़ से विधायक भी है। इसी तरह कई जिलों में भी नए अध्यक्षों का दबे जुबान विरोध शुरू हो गया है। सूची आने के बाद नाराज लोगों को मनाना भी पार्टी हाईकमान के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। यदि कार्यकर्ताओं का विरोध इसी तरह जारी रहा तो आगामी चुनाव में पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *