Breaking
19 Nov 2026, Thu

स्टॉक मार्केट में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 200 अंक ऊपर खुला

मुंबई 

शेयर बाजार (Stock Market) में लगातार चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स (BSE Sensex) जहां खुलने के बाद कुछ ही मिनटों में 200 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (NSE Nifty) ने भी ग्रीन जोन में कारोबार की शुरुआत की. इस बीच मार्केट ओपन होने के साथ ही मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया. 

तेजी के साथ खुले 1542 शेयर 
शेयर मार्केट (Share Market) में कारोबार की शुरुआत के दौरान 1542 कंपनियों के शेयरों ने अपने पिछले बंद के मुकाबले मामूली या तेज बढ़त लेकर ओपनिंग की, जबकि 653 कंपनियों के स्टॉक्स गिरावट के साथ लाल निशान पर ओपन हुए. इसके अलावा मार्केट में 146 कंपनियों के शेयर से रही, जिनकी स्थिति में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला, यानी इनकी फ्लैट ओपनिंग हुई. शुरुआती कारोबार में सबसे तेज भागने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, रिलायंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, टाटा मोटर्स और कोटक महिंद्रा बैंक रहे. 

ये भी पढ़ें :  होर्मुज तनाव से शेयर बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, फिर शानदार रिकवरी

82000 के पार खुला सेंसेक्स 
बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 81,857.84 की तुलना में उछलकर गुरुवार को 82,220.46 के स्तर पर खुला और लगातार ग्रीन जोन में कारोबार करता दिखाई दिया. सेंसेक्स की तरह ही एनएसई का निफ्टी-50 इंडेक्स भी अपने पिछले कारोबारी बंद 25,050.55 की तुलना में तेजी लेते हुए 25,142 के स्तर पर खुला. खास बात ये है कि अमेरिका से लेकर एशिया तक के बाजार में सुस्ती के बावजूद भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में तेजी का सिलसिला जारी है. 

ये भी पढ़ें :  आज फिर बिखरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 900 अंक टूटा... ये 10 स्टॉक सबसे ज्यादा गिरे

रिलायंस समेत ये 10 शेयर उछले
बात करें, सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में सबसे तेज रफ्तार से भागने वाले शेयरों के बारे में, तो बीएसई के लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Bajaj Finserv Share (1.50%), Reliance Share (1.30%) और Trent Share (1.27%) तक उछलकर कारोबार कर रहा था.

इसके अलावा मिडकैप कंपनियों में शामिल NIACL Share (7.60%), JSL Share (3.62%), Godrej Properties Share (2.40%) और GoDigit Share (2%) की तेजी लेकर ट्रेड कर रहे थे. स्मॉलकैप में भी हरियाली देखने को मिली और इसमें शामिल Raclgear Share (18%), JWL Share (11%) और Jai Corp Ltd Share (9.78%) चढ़ा. 

ये भी पढ़ें :  Budget 2026: भारत में डेटा सेंटर लगाने पर 2047 तक Tax Holiday, IT कंपनियों को बड़ा तोहफा

ये शेयर खुलते ही फिसले
यहां बाजार में तेजी के बीच गिरावट के साथ कारोबार करने वाले शेयरों के बारे में बात कर लेना भी जरूरी है, तो बता दें कि लार्जकैप में Eternal Share 1.60% और HUL Share 1.40% फिसलकर कारोबार कर रहा था. तो वहीं एचसीएल टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और टीसीएस जैसे टेक कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली.

मिडकैप में शामिल Ola Electric Share लगातार दो दिन तूफानी तेजी के साथ भागने के बाद गुरुवार को खुलते ही 5% से ज्यादा फिसल गया, तो Voltas Share में करीब 2% की गिरावट आई. ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming) से जुड़ी कंपनी Nazara Tech का शेयर आज भी ओपनिंग के साथ ही 10% फिसल गया. 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *