धर्मांतरण रूपी बीमारी का सर्व सुलभ ईलाज “घरवापसी”, यह लाईलाज बीमारी नहीं हैं हिंदू समाज के जगते ही यह छू मंतर हो जायेगी : प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

 

 

 

नेहा शर्मा , न्यूज राइटर, कोरबा, 26 दिसंबर, 2023

 

कठघोरा में धर्मसेना के बैनर तले सामाजिक प्रमुख के सम्मान समारोह में 101 परिवारों की गंगा जल से पांव पखारकर घर वापसी करवाने के पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन के दौरान प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने धर्मांतरण रूपी बीमारी का सर्व सुलभ ईलाज “घरवापसी” को बतलाया। उनका मानना है जिस दिन हिंदू समाज जाग जायेगा उसी दिन धर्मांतरण छू मंतर हो जायेगा।

ये भी पढ़ें :  अपनी हार सामने देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या करवा रही कांग्रेस : अरुण साव

 

अपनी चिंता को साझा करते हुए उन्होंने कहा हिंदू समाज की कुंभकर्णी निद्रा धर्मांतरण का मुख्य कारण है। हम अपने लोगों तक सनातन संस्कृति की सुगंध नहीं पहुंचा पा रहे हैं। समाज प्रमुखों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के मुखिया की जिम्मेवारी बहुत ही महत्वपूर्ण है वे सनातन संस्कृति के चौकीदार हैं उनकी सजगता समाज के बिखराव को रोक सकती है समाज प्रमुखों के प्रति उन्होंने अपनी कृतज्ञता भी व्यक्त की।

उन्होंने हिंदू युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने पूर्वजों के विरासत की अहमियत समझें और आगे आ कर उसकी रक्षा करें। धर्मांतरण में लिप्त लोगों को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि अब भी वक्त है सम्हल जाओ वरना हम तुम्हारा वो हश्र करेंगे कि तुम्हारी सात पुश्तें याद रखेंगी।

ये भी पढ़ें :  फिर गूंजा वसुधैव कुटुम्बकम्...X पर बना एक नया रिकॉर्ड..100 मिलियन पार, मोदी का परिवार..CM साय बोले -"वसुधैव कुटुम्बकम्"

उन्होंने कहा कोरबा क्षेत्र धर्मांतरण की आग मे झुलस रहा हैं l घर वापसी अभियान में तेजी लाकर हम क्षेत्र को सुरक्षित करेंगे और विधर्मियों को चेतावनी देते हुए उन्हों सचेत हो जाओ वरना भुगतोगे।

कटघोरा मे धर्म सेना, विश्व हिंदू परिषद, आर्य समाज, श्रीराम सेना, गायत्री परिवार एवं अन्य समाजिक संगठनों के तत्वाधान में पूजा-अर्चना एवं यज्ञ के उपरांत 101 मतांतरित परिवारों की प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण को धोकर घर वापसी कराई।

ये भी पढ़ें :  Rajpur : NSUI कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर बैठे खिलाड़ी बहनों के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से कौशलेंद्र सिंह, रामा श्रेय पांडेय, आचार्य राकेश, विष्णु पटेल, कपिल शास्त्री, आत्मा नारायण पटेल, सुरेंद्र बहादुर सिंह, राम दयाल उइके एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment