अपनी हार सामने देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या करवा रही कांग्रेस : अरुण साव

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 12 फ़रवरी, 2023

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अपनी पराजय सुनिश्चित देखकर कांग्रेस पार्टी भाजपा कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग के षड्यंत्र पर उतर आई है। भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशासन के राजनीतिकरण के जरिए मौत के घाट उतारा जा रहा है। यह कोई इत्तेफाक नहीं है। सोची समझी सुनियोजित साजिश के तहत भाजपा के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में पिछले 30 दिनो में भाजपा के 4 जुझारू संकल्पशील कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है।

ये भी पढ़ें :  सुनीता विलियम्स के बाद अब शुभांशु शुक्ला ड्रैगन यान से भरेंगे उड़ान

यह सीधे तौर पर राजनीतिक हत्या है और कांग्रेस की सरकार के संरक्षण में इस तरह की नृशंस हत्याएं हो रही हैं और कांग्रेस मौन है।कांग्रेस यह समझ चुकी है कि अब वह सत्ता से बाहर हो रही है तो पैर उखड़ते देख कांग्रेस के हाथ फूल गए हैं और वह बस्तर में चुनाव जीतने के लिए रक्तपात का सहारा ले रही है। कांग्रेस समझती है कि हिंसा में भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या कराने से भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश कम हो जाएगा अथवा वह इस कांग्रेस प्रायोजित आतंक से भयभीत हो जाएंगे। कांग्रेस ऐसा समझती है तो वह गलतफहमी पाल कर बैठी है।

ये भी पढ़ें :  चीन की एक और इलेक्ट्रिक कार कंपनी भारत में लाएगी अपनी पहली कार, Chery QQ3 SUV के डिजाइन को मिला पेटेंट

भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष की कोख से उत्पन्न हुए बलिदानी कार्यकर्ता हैं। अरुण साव ने कहा घटनाक्रम देखने लायक है एक हत्या जगदलपुर में, एक नारायणपुर में , एक बीजापुर में एक दंतेवाड़ा में हर जगह हत्याएं कर दहशत का माहौल बनाया जा रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं ने हमेशा शांति की स्थापना के लिए प्राण की बाजी लगाई है। हम डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अनुयायी हैं। हमने कश्मीर में बलिदान दिया हैं और कश्मीर को शांति की राह पर लाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। धारा 370 और 35 ए खत्म की है। इसी तरह भाजपा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आतंक का लोकतांत्रिक तरीके से डटकर मुकाबला कर रही है और यकीनन हम जीत हासिल करके बस्तर और छत्तीसगढ़ को आतंक से मुक्त करा कर विकास के रास्ते पर ले जाएंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment