Breaking
22 Nov 2026, Sun

यूपीआईटीएस 2025: पुरानी योजनाओं की दिखेंगी उपलब्धियां, नई स्कीमें भी होंगी लॉन्च

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2025 में प्रदेश की आर्थिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक ताकत का भव्य प्रदर्शन करने जा रही है। इस बार इस मेगा इवेंट का फोकस न सिर्फ पुरानी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने पर होगा, बल्कि साथ ही सरकार की ओर से कई नई स्कीम्स और नीतियों को भी यहां पर लॉन्च किया जा सकता है, ताकि निवेशकों को आकर्षित करने के साथ ही प्रदेश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में पेश किया जा सके।

नई योजनाओं पर होगा जोर
कार्यक्रम के दौरान योगी सरकार के विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं और पिछले वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी), उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, गंगा एक्सप्रेस-वे, डिजिटल निवेश पोर्टल और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स की झलक निवेशकों और आगंतुकों को दिखाई जाएगी। वहीं, पूरी संभावना है कि इंटरनेशनल ट्रेड शो के मंच से सरकार नई उद्योग प्रोत्साहन योजनाएं, एमएसएमई वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम और निर्यात बढ़ाने के लिए विशेष स्कीम्स को लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही उद्यमियों के लिए इनोवेशन सपोर्ट, महिला उद्यमिता प्रोत्साहन और स्टार्टअप्स के लिए सब्सिडी जैसी योजनाओं के विषय में भी घोषणा हो सकता है। 

ये भी पढ़ें :  खेलों के नए केंद्र के रूप में दुनिया के सामने आएगा मेरठ

विदेशी निवेशकों तक पहुंचेगा संदेश
योगी सरकार ने भारतीय दूतावासों और विदेशी मिशनों से इस आयोजन को प्रमोट करने का अनुरोध किया है। इसके तहत होस्टेड बायर प्रोग्राम की जानकारी संबंधित देशों के प्रमुख खरीदारों, चैंबर्स और ट्रेड बॉडीज तक पहुंचाई जा रही है। इसके अतिरिक्त प्रदेश और देश के अंदर भी व्यापक प्रचार किया जा रहा है। मेट्रो, एयरपोर्ट, बस स्टैंड और टीवी चैनलों के जरिए कैंपेन चलाए जा रहे हैं। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए यूपी की लोककला और धरोहर का रंगारंग प्रदर्शन भी किए जाने की तैयारी है। 

ये भी पढ़ें :  UP Election 2027: 3-4 जुलाई को यूपी में क्या बड़ा होने वाला है? दिल्ली से आएंगे 'मुखिया', चुनावी रणनीति पर मंथन

केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी
आयोजन की महत्ता बढ़ाने के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया जा रहा है, जिनमें वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, एमएसएमई मंत्री जितन राम मांझी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, अधिकारी एवं अन्य वीआईपी गेस्ट भी इस इवेंट का हिस्सा बनेंगे। 

ये भी पढ़ें :  यूपी के 68 हजार ग्राम प्रहरियों को सौगात, बढ़ेगा मानदेय; मिलेगा 5 लाख का आयुष्मान कार्ड

आयोजन की रूपरेखा
सरकार और स्थानीय प्रशासन ने आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। विजिटर्स की मोबिलाइजेशन व्यवस्था आरडब्ल्यूए और संस्थानों के माध्यम से की जा रही है। प्रोटोकॉल व अन्य व्यवस्थाओं के लिए समितियों का गठन किया गया है। किफायती भोजन की व्यवस्था, परिवहन और पार्किंग की योजना, ब्रांडिंग, आवास, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ट्रैफिक आदि के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित की गई हैं। पुलिस द्वारा ट्रैफिक और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *