Breaking
26 Nov 2026, Thu

कियारा आडवाणी ने फिल्म परम सुंदरी की तारीफ की

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने फिल्म परम सुंदरी की तारीफ की है। तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी फिल्म परम सुंदरी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 29 अगस्त को रिलीज हुयी है। कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में फिल्म 'परम सुंदरी' की तारीफ की है। उन्होंने लिखा 'एक बेहतरीन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म जो आपके चेहरे पर एक गहरी मुस्कान छोड़ जाती है'।

ये भी पढ़ें :  सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ को मिली प्रतिक्रिया के लिए प्रशंसकों का आभार जताया

 उन्होंने अपने पति सिद्धार्थ मलहोत्रा को टैग करते हुए लिखा 'परम आप पर्दे पर बिल्कुल जादू की तरह अदाकारी कर रहे थे। हर बीट, हर फ्रेम पर आपका कब्जा था। आप सहज, आकर्षक और बिल्कुल सही थे। आपकी कॉमिक टाइमिंग ने इसे और भी बेहतरीन बना दिया।' कियारा आडवाणी ने जान्हवी कपूर को टैग करते हुए लिखा 'सुंदरी आप बहुत प्यारी हैं। आपका अभिनय भी लाजवाब था, आप बहुत शानदार लग रही थीं।' कियारा ने फिल्म के सिनेमैटोग्राफर संथाना कृष्णन की भी सराहना की। उन्होंने लिखा 'आपने कमाल कर दिया, हर फ्रेम बेहद खूबसूरत और मनोरम था।' कियारा ने निर्देशक तुषार जलोटा और पूरी टीम के लिए लिखा 'इस फिल्म को एक साथ बानाने लिए बधाई।'

ये भी पढ़ें :  जानें कब है रंग पंचमी का त्योहार

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *