Breaking
19 Nov 2026, Thu

ट्रंप सलाहकार के बयान पर मचा घमासान, कांग्रेस नेता भी बोले- ब्राह्मणों को मिला फायदा

वाशिंगटन 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी के ब्राह्मणों को लेकर किए गए दावों पर कांग्रेस नेता उदित राज सहमति जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूसी तेल की खरीद से ब्राह्मणों के फायदा हो रहा है। व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने कहा कि ब्राह्मण भारतीय जनता की कीमत पर मुनाफाखोरी कर रहे हैं और इसे रोकने की जरूरत है।

इंडिया टुडे के अनुसार, राज ने कहा, 'मैं पीटर नवारो की इस बात से पूरी तरह सहमत हूं कि ब्राह्मणों को रूसी तेल की खरीद से फायदा हो रहा है। यह सच है कि भारत में अधिकांश कॉर्पोरेट घराने सवर्ण चला रहे हैं। वो रूस से तेल खरीदते हैं, रिफाइन करते हैं और बेहद ऊंचे दामों में बेचते हैं। आम भारतीयों को इससे कोई फायदा नहीं हो रहा है।'

ये भी पढ़ें :  NITI Aayog : पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की हुई बैठक, नहीं शामिल हुए आठ राज्यों के सीएम

उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि देश में पिछड़ी जातियां और दलित भेदभाव के कारण अगले 100 साल कॉरपोरेट घराने स्थापित करने में सक्षम होंगे। नवारो ने जो कहा वह तथ्यात्मक रूप से सही है और इससे कोई इनकार नहीं कर सकता।'
ट्रंप के सलाहकार का दावा

नवारो ने साक्षात्कार में कहा, 'देखिए (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी एक महान नेता हैं।' उन्होंने कहा कि मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नेता हैं और उन्हें 'समझ नहीं आता कि भारतीय नेता किस तरह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ सहयोग कर रहे हैं।'

ये भी पढ़ें :  Balrampur : बारिश की बेरुखी झेल रहा अंवराझरिया वाटरफॉल, सूखे की वजह से विरान जो कभी सैनानियों से रहता था गुलजार

नवारो ने कहा, 'तो मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा, भारतीय जनता कृपया समझिए कि यहां क्या हो रहा है। आपके पास ब्राह्मण हैं जो भारतीय लोगों की कीमत पर मुनाफाखोरी कर रहे हैं। हमें इसे रोकने की जरूरत है।'

नवारो व्यापार तथा शुल्क (टैरिफ) पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को लेकर वाशिंगटन और नयी दिल्ली के बीच रिश्तों में आयी गिरावट के बाद पिछले कुछ दिनों से लगातार भारत को निशाना बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  2 अप्रैल से भारत पर ट्रंप टैरिफ लागू किया जा सकता है, इसका असर कारों से लेकर जेनेरिक तक होने की संभावना है

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *