Breaking
28 Nov 2026, Sat

स्‍मार्ट टीवी खरीदने से पहले जानें Google TV और Fire TV में फर्क

नई दिल्ली

त्‍योहारों का आगाज होने वाला है और इस सीजन में लोग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स आइटमों से लेकर नए स्‍मार्टफोन खरीदते हैं। स्‍मार्ट टीवी भी ऐसा सेगमेंट है, जिसकी खूब बिक्री होती है। हालांकि लोग जितना स्‍मार्टफोन्‍स की जानकारी रखते हैं, उतनी ही कम जानकारी उन्‍हें स्‍मार्ट टीवी के बारे में होती है। क्‍या आपको पता है कि स्‍मार्ट टीवी अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्‍टमों पर चलते हैं। मौजूदा वक्‍त में गूगल टीवी सबसे ज्‍यादा लोकप्रिय हैं। इसके अलावा Fire TV ओएस वाले स्‍मार्ट टीवी भी लोग पसंद कर रहे हैं। दोनों के अपने-अपने फायदे हैं। अगर आप नया स्‍मार्ट टीवी खरीदने जा रहे हैं तो गूगल टीवी और फायर टीवी के बीच का फर्क जान लेना चाहिए।

Google TV क्‍या होता है?
जैसाकि नाम से ही पता चलता है गूगल टीवी को गूगल ने बनाया है। दुनियाभर में सबसे ज्‍यादा स्‍मार्ट टीवी एंड्रॉयड टीवी और गूगल टीवी पर रन करते हैं। गूगल ने साल 2014 में इसे डेवलप किया था। गूगल टीवी रन करते हैं एंड्रॉयड टीवी ओएस पर। यह ऑपरेटिंग सिस्‍टम स्‍मार्ट टीवी के अलावा, ड‍िजिटल मीडिया प्‍लेयर्स, साउंडबार और सेट-टॉप बॉक्‍स में भी इस्‍तेमाल होता है।

ये भी पढ़ें :  क्रॉप टॉप पहने अनुष्का सेन ने कैमरे के सामने दिए किलर पोज, हॉटनेस देखकर फैंस हुए फिदा

Fire TV क्‍या होता है?
Fire TV ओएस को भी साल 2014 में रिलीज किया गया था। इसे एमेजॉन ने डेवलप किया है। फायर टीवी दो तरह से काम करता है। पहला- यह एक स्‍ट्रीमिंग डिवाइस की तरह यूज किया जाता है, जिसे आप अपने नॉन स्‍मार्ट टीवी में लगाकर उसे स्‍मार्ट बना सकते हो। दूसरा- फायर टीवी को टीवी में इन-बिल्‍ट करके उसे स्‍मार्ट टीवी बना दिया जाता है। शाओमी अपने कई रेडमी टीवी मॉडलों को फायर टीवी ओएस के साथ पेश करती है।

ये भी पढ़ें :  ‘टॉक्सिक’ से कियारा आडवाणी का पहला लुक आउट, ऑफ-शोल्डर गाउन में दिखा कॉन्फिडेंस का जलवा

Google TV और Fire TV में फर्क
दोनों ही ऑपरेटिंग सिस्‍टमों के काम करने का तरीका अलग है। गूगल टीवी में आप जो भी ऐप्‍स इंस्‍टॉल करते हैं उन्‍हें गूगल प्‍ले स्‍टोर से डाउनलोड किया जाता है, जिसमें 70 करोड़ से ज्‍यादा पॉपुलर ऐप्‍स की मौजूदगी है। इसमें गूगल अस‍िस्‍टेंट वॉइस फीचर मिलता है और ऐपल टीवी प्‍लस को भी एक्‍सेस किया जा सकता है। वहीं, फायर टीवी रन करता है फायर ओएस पर। इसमें भी आप ढेर सारे पसंदीदा ऐप्‍स को डाउनलोड और इंस्‍टॉल कर सकते हो। फायर टीवी में वॉइस असिस्‍टेंट के तौर पर एमेजॉन एलेक्‍सा का सपोर्ट दिया जाता है।

Google TV और Fire TV में कौन बेहतर
चाहे आप Google TV खरीदें या फायर ओएस पर बेस्‍ड फायर टीवी, दोनों ही अपने-अपने लेवल पर अच्‍छे हैं। आप तमाम लोकप्रिय ऐप्‍स जैसे- नेटफ्लिक्‍स, एमेजॉन प्राइम, जी5, सोनी लिव, जियोहॉटस्‍टार को इंस्‍टॉल कर पाएंगे। मार्केट में गूगल टीवी की लोकप्र‍ियता और डिमांड अधिक है। फायर टीवी मुख्‍य रूप से नॉन स्‍मार्ट टीवी को स्‍मार्ट बनाने के लिए खरीदा जाता है एक स्‍ट्रीमिंग डिवाइस के तौर पर, लेकिन अगर आप फायर टीवी ओएस पर चलने वाला स्‍मार्ट टीवी लेना चाहते हो, तो वह भी मिल जाता है। टीवी खरीदते समय अगर आपको मनमुताबिक फीचर और स्‍पेसिफ‍िकेशंस अपने पसंदीदा ब्रैंड में मिल रहे हैं तो आप गूगल या फायर टीवी में से कोई भी चुन सकते हो। दोनों ही स्‍मार्ट टीवी अच्‍छा एक्‍सपीरियंस ऑफर करते हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *