Breaking
24 Nov 2026, Tue

फ़िल्म “गांव के जीरो शहर मा हीरो” के निर्माता और हीरो मनोज राजपूत ने अपने गांव के लोगों के साथ फ़िल्म देखी

 

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 12 फरवरी, 2024

रायपुर। आज से 15 साल पहले हम लोग फिल्म देखने के लिए वीसीआर का उपयोग करते थे। लेकिन जैसे-जैसे आधुनिकता आने लगी उसमें ढलते चले गए और पुरानी चीजों को भूलने लगे। लेकिन “गांव के जीरो शहर मा हीरो” के निर्माता व हीरो मनोज राजपूत ने आज अपने गांव ग्राम खंजरी दारगांव में ग्रामीणों के साथ अपनी फिल्म को देखा।

 

पुरानी यादों को ताजा किया क्योंकि इस फिल्म में यह बताया गया है कि एक गांव का लड़का शहर में आकर भी अपने गांव की परंपरा और संस्कृति को काफी नहीं भूलता है। फिल्म को देखने के लिए पूरा गांव इकट्ठा हो गया था जैसे पुराने समय में हुआ करता था। फिल्म देखने के बाद सभी ग्रामवासियों ने मनोज राजपूत को बधाई दी और सिनेमाघरों में दोबारा देखने की बात कहीं। छत्त्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार एक निर्माता अपनी कहानी को अपने गांव में सबके साथ देखा।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : मुख्यमंत्री से लुंड्रा विधानसभा के क्षेत्रवासियों ने की सौजन्य मुलाकात

यह फिल्म मनोज राजपूत के जीवन की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है और रविवार की देर शाम को अपने गांव खंजरी दारगांव पहुंचे जहां पर ग्रामीणजनो ने उनका जोरदार स्वागत किया और उसके बाद उन्होंने अपने पुराने जमाने को याद करते हुए वीसीआर मंगवाया और ग्रामीणजनों के साथ बैठकर अपनी फिल्म “गांव के जीरो शहर मा हीरो” को देखा। जिसमें दिखा गया कि किस प्रकार उन्होंने अपने जीवन में संघर्ष किया, गांव छोडऩे से लेकर जेल जाने तक के सफर को बखूबी दर्शाया है। स्थितियां खराब होने की वजह से अपनी शिक्षा पूरी न कर पाने के बावजूद भी जीवन में आगे बढऩे की चाह रखने वाले मनोज छोटे से गांव से निकलकर अपना सपना पूरा करने शहर आते हैं और एक छोटे से रोजगार से शुरुआत कर व्यापार की दुनिया में बड़ा नाम बनाते हैं। इस दौरान उनके कार्यक्षेत्र में बाहरी लोगों द्वारा विभिन्न तरह से बाधा उत्पन्न किया, जिसके चलते उन्हें 2 बार जेल तक जाना पड़ा और वहां उन्हें किस प्रकार प्रताडि़त किया गया था, इन सब घटनाओं को फिल्म में दिखाया गया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *