मंडी बोर्ड के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा 25 फरवरी को

रविश अग्रवाल, न्यूज़ राईटर, रायपुर,दिनाँक 20फरवरी2024

छतीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड रायपुर के अंतर्गत सहायक संचालक, सचिव वरिष्ठ, सचिव कनिष्ठ पद हेतु भर्ती परीक्षा (एमबीडी23) का आयोजन 25 फरवरी 2024 को पूर्वान्ह प्रदेश के 8 जिला मुख्यालयों में होगा। अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी उक्त भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट एवं , चिप्स की वेबसाइट जनसंपर्क की वेबसाइट , छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड, रायपुर, की वेबसाइट पर उपलब्ध लिकों में से किसी भी एक लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज पर जा सकते हैं एवं यहां से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से एक संक्षिप्त यू.आर.एल. भी प्राप्त होगा। अभ्यर्थी इस यू.आर.एल. को क्लिक कर अपने मोबाइल पर सीधे एडमिट कार्ड प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  विधानसभा ब्रेकिंग : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान, प्रदेश में मलेरिया और डायरिया के रोकथाम के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध

प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी की प्रति के साथ ही प्रत्येक परीक्षा पाली के दौरान परीक्षा केन्द्र में जमा की जाने वाली व्यापम की प्रति भी है। अतः अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाले। परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी डेढ़ घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहे, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनकी पहचान की जा सके एवं परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के संबंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाईन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं। यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है, तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र में आने को कहा गया है। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रदेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति, लोकेशन आदि की जानकारी हासिल कर ले। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री साय की पहल पर नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए भारत सरकार ने मंजूर किए 230 करोड़

परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई.डी. प्रूफ जैसे-मतदाता पहचान पत्र, ड्रायविंग लायसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड (ई-आधार कार्ड भी मान्य), पासपोर्ट, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment